नैनीताल सांसद अजय भट्ट को मिली केन्द्रीय मंत्री मंडल में जगह

0
d 4 (28)

-अध्यक्ष रहते हुए उत्तराखण्ड में भाजपा को दिलाई थी प्रचंड जीत

देहरादून:  उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और लोक सभा सदस्य अजय भट्ट को केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिल गई है। जिसको लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभावित मंत्रियों के साथ बैठक की। मंत्रियों का शपथ ग्रहण बुधवार शाम छह बजे कराया जाएगा। कोरोना के चलते किसी को भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई है। भट्ट को बधाई देने के लिए उत्तराखण्ड में भाजपा से जुड़े लोगों ने दिल्ली का रूख कर लिया है।

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बुधवार की शाम को होने वाले फेरबदल व विस्तार से पहले, मंत्री पद के संभावित चेहरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आधिकारिक आवास पर पहुंचे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा भी प्रधानमंत्री आवास पर मौजूद हैं।

प्रधानमंत्री के रूप में मई 2019 में 57 मंत्रियों के साथ अपना दूसरा कार्यकाल आरंभ करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल व विस्तार करने वाले हैं।इस दौरान अन्य संभावित दावेदार भी मौजूद रहे।

वहीं अजय भट्ट को केन्द्रीय मंत्री मंडल में शामिल होने के लिए हरी झंड़ी मिल गई है। उत्तराखण्ड से वर्तमान में केंद्रीय मंत्रिमंडल में शिक्षा मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे रमेश पोखरियाल निशंक को कैबिनेट से हटाया गया है।

जिसके पीछे उनके खराब स्वास्थ्य को वजह बताया जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों के चलते इस्तीफा दिया है। मोदी सरकार से पहले वाजपेयी सरकार में जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी और कुमाऊं से बची सिंह रावत केंद्रीय राज्यमंत्री रहे थे। अजय भट्ट वर्तमान में नैनीताल-ऊधमसिंहनगर से सांसद हैं। वह उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का विस्तार आज यानी बुधवार को होने जा रहा है। शाम छह बजे नए मंत्री शपथ लेंगे। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने के बाद पहली बार कैबिनेट में बदलाव होने जा रहा है।

नई कैबिनेट में कई युवा चेहरों और महिलाओं को मौका मिल सकता है। साथ ही अगले साल जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है, उनको भी कैबिनेट विस्तार में अहमियत मिल सकती है।

प्रधानमंत्री की बैठक से निकलते ही सांसद अजय भट्ट ने की बलजीत सोनी से बात

सांसद अजय भट्ट के सबसे करीबी बलजीत सिंह सोनी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास पर हुई बैठक से निकलते ही सबसे पहले अजय भट्ट से उनकी बात हुई। सोनी ने भट्ट को केन्द्रीय मंत्री मंडल में प्रभार मिलने की बधाई दी।

सोनी ने कहा कि भट्ट को भाजपा के सच्चे व परिश्रमी सिपाही होने का इनाम मिला है। भट्ट ने प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उत्तराखण्ड में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाई थी। भट्ट के सबसे करीबी माने जाने वाले बलजीत सिंह सोनी ने बताया कि भट्ट को केन्द्रीय मंत्री मंडल से प्रतिनिधित्व मिलने का लाभ प्रदेश को मिलेगा।

उन्होंने बताया कि सांसद भट्ट का फोन आते ही वह दिल्ली के लिए निकल गए हैं। साथ ही अजय भट्ट के परिवार के लोग भी दिल्ली रवाना हो गए हैं। कोरोना के चलते किसी को भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की अनुमति नहीं है लेकिन भट्ट के दिल्ली आवास पर बधाई देने के लिए लोग दिल्ली जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse CSS Igniter Brittany WordPress Theme CSS Igniter Business3ree WordPress Theme CSS Igniter BusinessTwo WordPress Theme CSS Igniter Coastline WordPress Theme CSS Igniter Corner WordPress Theme CSS Igniter Decorist WooCommerce Theme CSS Igniter Doberman WordPress Theme CSS Igniter El Greco WordPress Theme CSS Igniter Factum WordPress Theme CSS Igniter Flevr Woocommerce Theme