नगर निगम टीम ने त्रिवेणी घाट रोड पर चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

0
देहरादून: नगर निगम की टीम ने त्रिवेणी घाट रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान टीम ने जेसीबी की मदद से त्रिवेणी घाट के समीप सरस्वती नाले के ऊपर रखे खोखे और कुछ दुकानों को हटाया। निगम की ओर से हुई इस तरह की कार्रवाई से स्थानीय दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानों का सामान ट्रैक्टर-ट्रॉली में न भर पाएं इससे पहले ही दुकानदारों ने सामान समेट लिया। आज मंगलवार को नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर त्रिवेणी घाट पहुंची। टीम ने यहां सरस्वती नाले के ऊपर हुए अतिक्रमण और सड़क किनारे लगे खोखे को हटाया। निगम की टीम ने कई खोखे और उनके सामान को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भर दिया। कई लघु व्यापारी अपने सामानों को समेटते हुए दिखाई दिए। व्यापारियों और नगर निगम टीम के साथ कोई झड़प न हो इसके लिए कोतवाली पुलिस भी मौजूद रही। करीब दो घंटे तक चले इस अभियान में निगम की टीम ने केवल त्रिवेणी घाट स्थित गांधी स्तंभ के समीप पसरे अतिक्रमण को तोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Fodis – Restaurant & Cafe WordPress Theme Folio Nº1 – One page creative portfolio Folio Two – Portfolio for Creative Professionals Foliokit – Personal Portfolio Elementor Template Kit Fonnia – Digital Product Store Elementor Template Kit Font icons loader for wordpress Food & Pizzeria – Ultimate Delivery WordPress Theme Food Store WooCommerce WordPress Theme – Efway Food Stuff WP – Multipurpose Elementor WooCommerce Theme FoodBook Automatic Order Invoice Printing Add-on