गंगोत्री हाईवे पर भूस्खलन से आवाजाही ठप

0
LANDSLIDE-IN-GANGOTRI-HIGWAY
उत्तरकाशी: गंगोत्री हाईवे पर भारी भूस्खलन से आवाजाही ठप हो गई है। अचानक चट्टान गिरने से हाईवे पर भी दरारें उभर आई हैं। बीआरओ की टीम मशीनरी के साथ हाईवे को खोलने के काम में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब आठ बजे गंगोत्री हाईवे पर डबरानी में अचानक चट्टान का एक बड़ा हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गिरा। सूचना पर बीआरओ ने अपनी तीन मशीन सहित करीब 10 मजदूरों की टीम को मौके पर भेजा। जिसने हाईवे पर आवाजाही बहाल करने का काम शुरू कर दिया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि करीब तीन घंटे बाद छोटे वाहनों के लिए आवाजाही बहाल कर दी गई है। दोपहर तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Ninja Forms Mad Mimi Ninja Forms MailChimp Ninja Forms MailPoet Ninja Forms Multi-Part Forms Ninja Forms OnePageCRM Ninja Forms PayPal Express Ninja Forms PDF Form Submission Ninja Forms PipelineDeals CRM Ninja Forms Recurly Ninja Forms SalesForce CRM