ऋषिकेश पहुंचे राज्य मंत्री विनय रोहिला

0
d 2 (10)

ऋषिकेश: विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व योजना आयोग के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री विनय रोहिला ने ऋषिकेश का दौरा किया। वो आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर आश्वस्त नजर आए। रोहिला ने कहा कि मिशन 2022 के लिए कार्यकर्ता अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय रोहिला ने कहा कि भाजपा हर वर्ग के लोगों की पार्टी है और सभी वर्गों का सम्मान करती है। भाजपा एक राजनैतिक पार्टी ही नहीं बल्कि एक मिशन भी है। इस मिशन का अगला लक्ष्य है मिशन 2022 को पूर्ण बहुमत के साथ फतह करना। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने चार वर्ष के कार्यकाल में भयमुक्त व भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है।

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। उन्हीं के दम पर कोई लड़ाई जीती जा सकती है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर निगम महापौर अनीता ममगाईं ने कहा कि कुशल नेतृत्व और मजबूत संगठन के बूते भाजपा एक बार फिर उत्तराखंड की सत्ता में काबिज होगी।

उन्होंने कहा कि महज 1 दिन के भीतर कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर जिस प्रकार कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जो उत्साह दिखाया हैए वह अपने आप में इस बात को साबित करता है कि पार्टी का कार्यकर्ता समर्पित सोच रखता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Wyzi – Business Finder WordPress Directory Listing Theme X Docs WordPress Product Documentation Creator X-Fitt – Personal Trainer & Gym Elementor Template Kit X-omatic Automatic Post Generator and X (formerly Twitter) Auto Poster Plugin for WordPress X - The Theme Xamin – Data Science & Analytics SaaS WordPress Theme Xara – Responsive WooCommerce Shop Theme Xarris – SaaS & Startup Elementor Template Kit Xatcro – Factory Industrial Elementor Template Kit Xavier – PHP Login Script & User Management Admin Panel