शहीद राज्य आंदोलनकारी के खिलाफ विवादित बयान देने पर मीना बिष्ट को कांग्रेस पार्टी से किया निलंबित

0
images (2)
देहरादून : नगर निगम पार्षद व महानगर कांग्रेस पदाधिकारी मीना बिष्ट को कांग्रेस पार्टी ने निलंबित कर दिया है। बता दें कि, पार्षद मीना बिष्ट पर शहीद राज्य आंदोलनकारी के खिलाफ नगर निगम सदन में अमर्यादित बयानबाजी का आरोप है, जिसे पार्टी ने गंभीरता से लेते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है । मीना बिष्ट को जारी नोटिस में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि ‘उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी स्व.राजेश रावत के संबंध में 25 अप्रैल को नगर निगम सदन में आपकी ओर से की गई अभद्र टिप्पणी से उनकी, कांग्रेस पार्टी, राज्य निर्माण आंदोलनकारी और आम जनता की भावनाएं आहत हुई हैं। स्व. राजेश रावत ने राज्य निर्माण आंदोलन में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। आपकी ओर से सदन में किया गया अमर्यादित व्यवहार आपके पद की गरिमा के अनुकूल नहीं है। इस अमर्यादित व्यवहार से कांग्रेस पार्टी संगठन की छवि धूमिल होने के साथ ही जनता के मध्य गलत संदेश गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आपकी सदस्यता निलंबित करते हुए तीन दिन में माफीनामे के साथ स्पष्टीकरण लिखित रूप में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने की स्थिति में निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी।’ इस मामले में प्रदेश कांग्रस अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी के नगर निगम पार्षदों की बैठक बुलाकर उनसे चर्चा कर पार्टी की ओर से लिए गए निर्णय की जानकारी दी। बैठक में नगर निगम नेता प्रतिपक्ष डॉ.विजेंद्र पाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नीनू सहगल, पार्षद सचिन थापा, हुकम सिंह गडिया, कोमल वोहरा, संगीता गुप्ता, अर्जुन सोनकर, सविता सोनकर, इलियास अंसारी, अनिल क्षेत्री, सुमित्रा ध्यानी, प्रवेश त्यागी, रीता कुमार, अनूप कपूर, देविका रानी, महेंद्र रावत, मुकेश सोनकर, दीप वोहरा, अनुराग गुप्ता, आशु रतूड़ी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Metronic | Tailwind, Bootstrap, React, Next.js, Vue, Angular, Laravel Admin Dashboard HTML Template Metta – Cryptocurrency Blockchain & Bitcoin Elementor Template Kit Mexa – Digital Agency Elementor Template Kit Mezon – Plumber, Handyman Services WordPress Theme Mezzo | A Personal WordPress Blog Theme Mia – Creative Fashion WordPress WooCommerce Theme Micar – Auto Dealer RTL WooCommerce WordPress for Car and Moto Theme Micare – Medical and Health Care WordPress Theme MiCoach – Online Courses WordPress Theme + RTL MiCoach – Online Courses WordPress Theme + RTL