लॉटरी का झांसा देकर महिला के खाते से उड़ाए साढ़े 12 लाख रुपये

0

देहरादून: देहरादून में लॉटरी के नाम पर ठगों ने एक महिला के खाते से 12 लाख 43 हजार रुपये उड़ा दिए। महिला की शिकायत के आधार पर स्पेशल टास्क फोर्स ने घटनाओं को अंजाम देने वाले उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के एक गिरोह की पहचान कर ली है। ठगों की गिरफ्तारी को पुलिस टीम भेजी गई है।

पुलिस को सौंपी गई तहरीर में महिला ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को रॉक जॉनसन कंपनी से बताते हुए 11 लाख रुपये की लॉटरी निकलने की बात कही। ठग ने लॉटरी की राशि प्राप्त करने के लिए विभिन्न शुल्क के रूप में अलग-अलग खातों में 12 लाख 43 हजार रुपये जमा करवा दिए।

खुद को बैंक अधिकारी बताकर एक ठग ने ऋषिकेश निवासी एक व्यक्ति के खाते से 39651 हजार रुपये उड़ा दिए। शिकायतकर्त्‍ता ने बताया कि उनके बैंक का एटीएम कार्ड कुछ समय से ब्लॉक था।

एक व्यक्ति ने फोन कर स्वयं को बैंक का अधिकारी बताते हुए उनका एटीएम कार्ड दोबारा एक्टिवेट कराने के नाम पर खाता संबंधी पूरी जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद खाते से पैसे उड़ा दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Envision Blocks – Elementor Addons & Widgets Envor – Fully Multipurpose WordPress Theme EnvoTek – IT Solution & Services Elementor Template Kit Ephesus – Creative Coming Soon WordPress Plugin Epic News Elements - News Magazine Blog Element & Blog Add Ons for Elementor & WPBakery Page Builder Epicurean – Food & Restaurant Elementor WordPress Theme Eposi – Minimal Theme for WooCommerce WordPress Epsilon – eLearning LMS WordPress Theme Equestrian – Horses and Stables WordPress Theme Ereco – Architecture & Interior Design Elementor Template Kit