के.एस.चौहान गेस्ट ऑफ ऑनर सम्मान से सम्मानित, उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी हैं. चौहान

0
WhatsApp Image 2022-04-30 at 8.52.13 PM
देहरादून: उत्तराखंड की प्रवासी संस्था “यंग उत्तराखंड ने रविवार को नई दिल्ली में आयोजित “यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड,2022 कार्यक्रम ” में उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी के. एस. चौहान को “गेस्ट ऑफ ऑनर” सम्मान से सम्मानित किया। चौहान को यह सम्मान उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के द्वारा किये जा रहे कार्यो एवं उत्तराखंड को भारत में “बेस्ट फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन” स्थापित करने के लिए दिया गयाI इस अवसर पर उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी केएस चौहान ने कहा कि उत्तराखण्ड फिल्म शूटिंग हेतु अदभुत एवं रमणीक स्थान है। उत्तराखण्ड राज्य की सुंदरता एवं फिल्म नीति से आकर्षित होकर और आसान शूटिंग परमिशन से उत्तराखंड राज्य फिल्म शूटिंग का हब बन चुका है। आज परिणाम यह है कि प्रतिवर्ष उत्तराखंड में 200 से 250 बॉलीवुड फिल्म, अन्य क्षेत्रीय फिल्में, वेब सीरीज तथा नाटक की शूटिंग हो रही है। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन तथा बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार भी उत्तराखंड में अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुके हैं, उनके द्वारा प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता एवं उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी काफी सराहना की गई। चौहान ने बताया कि बाॅलीवुड के अन्य फिल्मकार भी निकट समय में उत्तराखण्ड में कई फिल्मो की शूटिंग करने वाले है। फिल्मकारों के लिए इस समय उत्तराखण्ड सबसे पंसदीदा शूटिंग डेस्टीनेशन बना हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के फिल्म हब के रूप में विकसित होने से राज्य में रोजगार के साधन बढ़ने के साथ-साथ पर्यटन सेक्टर में भी वृद्धि हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Device Scroll Image For WPBakery Page Builder Device Slider For WPBakery Page Builder Devicer | Electronics, Mobile & Tech Store Devicer – Electronics, Mobile & Tech Store WordPress Theme Devita – Multipurpose Theme for WooCommerce DevKit – Flutter UI Kit Devon – Model Agency Directory WordPress Theme Dewok – Digital Agency Template Kit Dexfly Drone & Aerial Photography Elementor Template Kit Dexfolio – Creative Portfolio & Agency WordPress Theme