कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों को मुफ्त स्कूली शिक्षा देगा केंद्रीय विद्यालय

0
1060021-kvs
देहरादून: अब केंद्रीय विद्यालय संगठन ने कोरोना संक्रमण के कारण अनाथ हुए बच्चों को मुफ्त में एक से 12वीं तक की शिक्षा प्रदान करने का फैसला किया है। इसके लिए संगठन ने देश भर के केंद्रीय विद्यालयों के प्रिंसिपल को अनाथ बच्चों का मुफ्त नामांकन और 12वीं तक की पढ़ाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। अनाथ बच्चों का नामांकन प्रधानमंत्री केयर फार चिल्ड्रेन स्कीम के तहत किया जाएगा। संगठन ने यह स्पष्ट कहा कि अनाथ का मतलब उन बच्चों से है जिनके माता-पिता दोनों की मौत हो चुकी है। केवल इन्हीं बच्चों के लिए मुफ्त में पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी। केंद्रीय विद्यालय, बेली रोड के प्राचार्य पीके सिंह का कहना है, जिलाधिकारी की सिफारिश पर केंद्रीय विद्यालय में अनाथ बच्चों का नामांकन होगा। बच्चे की उम्र के अनुसार कक्षा में नामांकन लिया जाएगा। एक विद्यालय में हर कक्षा में सिर्फ दो अनाथ बच्चों का नामांकन हो सकता है। एक कक्षा में दो से ज्यादा बच्चे होने पर दूसरे विद्यालय में नामांकन लेना होगा। एक केंद्रीय विद्यालय में अधिकतम 10 अनाथ बच्चों का नामांकन लिया जाना है। अनाथ बच्चों से न तो ट्यूशन फीस ली जाएगी न ही कंप्यूटर फीस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse GamiPress Easy Digital Downloads Discounts GamiPress Easy Digital Downloads Partial Payments GamiPress Easy Digital Downloads Points Gateway GamiPress Email Digests GamiPress Expirations GamiPress Frontend Awards GamiPress Leaderboards GamiPress Mark As Completed GamiPress Nominations GamiPress Notifications