केजरीवाल बोले भाजपा और कांग्रेस के पास लूटने के अलावा कोई एजेंडा नहीं

0
download (43)

देहरादून: आम आदमी पार्टी प्रदेश में एक नई पार्टी के रूप में चुनावी मैदान में उतरी हैI दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश की दो बड़ी पार्टी भाजपा और कांग्रेस पर हमला करना शुरु कर दिया हैI उन्होंने कहा कि कोई भी चुनाव उम्मीदों पर लड़ा जाता है। लेकिन भाजपा और कांग्रेस ने 10-10 साल तक सत्ता में रह कर उत्तराखंड को लूटने के सिवाए कोई काम नहीं किया है। लूट यहां तक पहुंच गई कि पहाड़, नदी, जंगल बर्बाद कर दिए हैं। प्रदेश पर 60 हजार करोड़ कर्ज का बोझ बढ़ गया है। 20 साल में जब स्कूल और अस्पताल ठीक नहीं हुए, कालेज और विश्वविद्यालय नहीं खोले गए तो कर्ज कैसे बढ़ा। इस पैसे से नेताओं ने बड़ी-बड़ी संपत्ति बनाने के साथ स्विस बैंक में ले जाने का काम किया।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड के लोगों से वादा है कि सभी बिमारियों का इलाज हम करेंगे। हम हवा में वादे नहीं करते हैं, काम करके दिखाते हैं। केजरीवाल ने कहा कि आप उत्तराखंड में पहली बार चुनाव लड़ रही है। पार्टी कितनी सीटें जीतेगी। यह कहना मुश्किल है। नई पार्टी को हमेशा कमत्तर आंका जाता है। लेकिन आप को जनता को अच्छा समर्थन मिल रहा है। चुनाव में जनता का जो भी जनादेश आएगा वह हमारे लिए सिर माथे पर होगा।

साथ ही केजरीवाल ने कांग्रेस और भाजपा पर तीखे वार करते हुए कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए भाजपा व कांग्रेस के पास लूटने के अलावा कोई एजेंडा नहीं है। आप के सिवाए कोई भी दल मुद्दों की बात नहीं कर रहा है। सिर्फ एक दूसरे के खिलाफ गाली गलौच कर रहे हैं। इससे जनता का कोई लेना देना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Istanbul – Personal Portfolio WordPress Theme Istiqbal – Islamic Center & Mosque WordPress Theme IT Solutions & Technology Multi-Purpose Elementor WordPress Theme – Agiletech iTalk – Event & Conference Elementor Template Kit Itechie – IT Solutions and Services WordPress Theme IThemes BackupBuddy WordPress Plugin iThemes Content Upgrades iThemes Sales Accelerator Inventory iThemes Sales Accelerator MultiChannel iThemes Sales Accelerator Reporting Pro