मसूरी रोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार,दो की मौत

0
d 1

देहरादून। शुक्रवार की सुबह एक कार मैगी प्वाइंट के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर शवों को गहरी खाई से बाहर निकाला और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मसूरीे रोड पर कुठालगेट और कोल्हूखेत के बीच शिवालिक मैगी प्वाइंट के पास शुक्रवार सुबह एक टाटा टियागो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम की  तुरंत मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि कार में कुल 6 लोग सवार थे। इनमें से 3 व्यक्ति खुद वाहन से बाहर निकलकर सुरक्षित सड़क तक आ गए थे, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं, बाकी तीन व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त वाहन में ही फंसे रहे। एसडीआरएफ टीम ने वाहन में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया। वाहन में फंसे तीन लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। सभी लोग नोएडा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जोकि मसूरी से वापस लौट रहे थे, तभी उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Mobixo - Industry WordPress Theme MobRepair – Mobile Phone Repair Services WordPress Theme Mocchato – Coffee Shop Elementor Template Kit Mochi – A Clean Personal WordPress Blog Theme Moda – Multipurpose WooCommerce WordPress Theme With RTL Support Modal Box/Popup for Cornerstone Modal Login Register Forgotten WordPress Plugin Modave – Multipurpose WooCommerce WordPress Theme Modeli – Architecture & Engineering Elementor Template kit Modelish – A Unique Photography WordPress Theme