एक अप्रैल से सरकारी और अशासकीय स्कूलों के छात्रों को मुफ्त मिलेंगी किताबें

0
देहरादून: एक अप्रैल से प्रदेश के सरकारी और अशासकीय स्कूलों के आठ लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को मुफ्त किताबें दी जायेगी। इससे पूर्व एक से आठवीं तक के बच्चों की किताबों पर केंद्र सरकार खर्च करती थी। वहीं पहली बार 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को भी मुफ्त किताबें मिलेंगी। जिस पर आने वाले खर्च को राज्य सरकार वहन करेगी। अपर राज्य परियोजना निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने बताया प्रदेश में सर्व शिक्षा अभियान और अब समग्र शिक्षा अभियान के तहत केंद्र सरकार की ओर से मुफ्त किताबें या इसके लिए पैसा दिया जाता रहा है। पिछले वर्ष कक्षा एक से आठवीं तक के 6.50 लाख छात्र-छात्राओं को किताबों के लिए डीबीटी के माध्यम से पैसा दिया गया, लेकिन नए शिक्षा सत्र 2022-23 से इन छात्र-छात्राओं को किताबों के लिए पैसा नहीं बल्कि किताबें ही दी जायेंगी। किताबें विभाग को उपलब्ध होने लगी हैं। एक अप्रैल से स्कूलों तक इन्हें पहुंचा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse MemberPress Drip – Tags Version MemberPress GetResponse MemberPress Importer MemberPress Mad Mimi MemberPress MailChimp MemberPress Mailrelay MemberPress Mailster MemberPress PDF Invoice MemberPress Sendy MemberPress WooCommerce