बीबीसी के दफ्तरों पर आयकर विभाग का छापा, फोन जब्त कर कर्मचारियों को भेजा घर

0
bbc-624x375-1
देहरादून: ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) के दिल्ली दफ्तर पर आयकर विभाग ने छापा मारा है I दफ्तर को सीज कर कर्मचारियों को घर जाने के लिए कह दिया गया है। साथ ही बीबीसी के लंदन हेडक्वार्टर को भी छापे की जानकारी दे दी गई है। बता दें कि दिल्ली के साथ ही बीबीसी के मुंबई स्थित दफ्तर पर भी आयकर विभाग ने छापेमारी की है। बीबीसी के दफ्तर को सील कर दिया गया है और सभी कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 60-70 सदस्यों वाली आयकर विभाग की टीमें बीबीसी के दफ्तर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। दफ्तर में अंदर आने और बाहर जाने पर भी रोक लगा दी गई है। कांग्रेस ने उठाये सरकार पर सवाल वहीं बीबीसी पर आईटी के छापे की खबर के बाद कांग्रेस पार्टी ने सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘पहले उन्होंने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध लगाया और अब आयकर विभाग ने बीबीसी पर छापा मारा है। यह अघोषित तौर पर आपातकाल है’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Soho Hotel Booking Calendar SOHO – Photography WordPress Theme SohoWool – Handmade Craft Patterns Elementor Template Kit Solar Sure – Renewable Energy Business – Elementor Template Kit Solargy – Solar & Alternative Energy Elementor Template Kit Solarix - Solar & Renewable Energy Elementor Template Kit Solarva – Ecology & Solar Energy Theme Solaz – An Elegant Hotel & Lodge WordPress Theme Sole – One Page WordPress Theme Soledad – Multi-Concept Blog/Magazine/News AMP WordPress Theme