कानूनगो को नवाबी दिखाना पड़ा भारी, लेटकर सुन रहे थे फरियाद, मंत्री ने दिए निलंबित करने के आदेश

0
d 4 (29)

-सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई

-मंत्री यतीश्वरानंद ने किया सस्पेंड

हरिद्वार:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुद्धवार को हरिद्वार दौरे पर थे। उन्होंने अफसरों से जनता से अच्छी तरह पेश आने और संजीदगी से उनकी समस्याएं सुनने को कहा था, लेकिन हरिद्वार तहसील के कानूनगो को लगता है सीएम की बात समझ में नहीं आई।

तहसील में तैनात कानूनगो अनिल कंबोज अपने दफ्तर में लेटकर लोगों की फरियाद सुन रहे थे। कानूनगो का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इससे संबंधित अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने जिलाधिकारी को कानूनगो को सस्पेंड करने का आदेश दिया है।

आपको बता दें,कि फरियादी भी कोई आम आदमी नहीं था, बल्कि बीजेपी के पूर्व जिला मंत्री राकेश शर्मा थे। वो अपने काम से तहसील कानूनगो के दफ्तर में गए थे।

इस दौरान कानूनगो साहब दफ्तर में फरियादियों की बेंच पर लेटकर आराम फरमा रहे थे। राकेश शर्मा ने जब कानूनगो से अपनी फाइल को देखने के लिए कहा तो कानूनगो साहब बेंच पर अंगड़ाइयां लेते हुए अपने दो असिस्टेंट से बातें करते रहे और उनकी तरफ देखा तक नहीं और न ही उनका काम किया।

राकेश शर्मा ने कहा कि उन्होंने ढाई महीने पहले शस्त्र लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था। ढाई महीने से पटवारी और कानूनगो दोनों उनकी फाइल को दबाए बैठे हैं और लगातार पैसों की डिमांड कर रहे हैं। वो दफ्तर के कई चक्कर लगा चुके हैं, फिर भी उनका काम नहीं हो रहा है।

ऐसे में आप ही अंदाजा लगाइये कि बीजेपी पूर्व जिला मंत्री के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है, तो आम जनता का क्या हाल होगा।

इस वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि भले ही बीजेपी सरकार में दो मुख्यमंत्री बदल दिए गए हों और तीसरा आ चुका हो, लेकिन अफसर अपनी कार्यशैली को बदलने के लिए तैयार नहीं हैं।

ये तब है जब नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अधिकारियों को कार्यशैली बदलने की चेतावनी तक दे चुके हैं। उधर, वीडियो वायरल होने पर कानूनगो अनिल कंबोज का कहना है कि उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी और वह दवाई खाकर बेंच पर लेट गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse WooCommerce Price by Unit – Length, Area, Weight & Volume Calculator WooCommerce Print Invoices & Packing Lists WooCommerce Print Products (PDF) WooCommerce Private Store – Shop For Registered Users Plugin WooCommerce Product Accordion Addon For Elementor WooCommerce Product Add-Ons Woocommerce Product Addons | Custom Fields For WooCommerce WooCommerce Product Badges & Labels – Add Custom Sale Tags & Stickers WooCommerce Product Builder - Custom PC Builder - Product Configurator WooCommerce Product Builder – Custom PC Builder – Product Configurator