अमित शाह के विरोध में उतरी महिला कांग्रेस, काले झंडे दिखाकर किया प्रदर्शन

0
d-3-5-999x749

देहरादून: कांग्रेस के शिर्ष नेता राहुल गाधी की लोकसभा से सदस्यता खत्म किए जाने के बाद कांग्रेस का देशभर में विरोध चरम पर है। जिसके चलते केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हरिद्वार आगमन का महिला कांग्रेस ने जमकर विरोध किया। विरोध कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने बलप्रयोग करते हुए उन्हे गिरफ्तार कर लिया।

देश के गृहमंत्री अमित शाह के गुरूवार को देवभूमि हरिद्वार आगमन पर उत्तराखण्ड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में काले झंडे दिखा कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस नेत्री ज्योति रौतेला ने कहा कि भारतीय जनता का लोकतंत्र में विश्वास नही है। लगातार केन्द्र सरकार जनता के हकहकूकों पर कुठाराघात कर रही है। जनता के हितों के लिए आवाज उठाने वाले विपक्ष के नेताओं का भी तानाशाही तरीके से दमन किया जा रहा है। जिससे देश का लोकतंत्र खतरे में पड गया है।

उन्होंने कहा कि धर्मभूमि हरिद्वार देवभूमि का द्वार है। यहां आकर अमित शाह ने देवभूमि का अपमान करने का काम किया है।

विरोध प्रदर्शन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस आशा मनोरमा शर्मा, विमला पांडे, अंशुल त्यागी,निशा शर्मा, सुषमा सहगल, वेदरानी, नीतू बिष्ट, अंजू दिवेदी, मालती प्रजापति, सुनिता ठाकुर, लक्ष्मी मिश्र, मंजू रानी, सपना बाल्मिकी आदि भी मौजूद रहे। पुलिस ने प्रदर्शन कर रही कांग्रेस नेत्रियों को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse WooCommerce SagePay Form / SagePay Direct WooCommerce Sale Badge WooCommerce Sale Flash Pro WooCommerce Sales Report Email WooCommerce Search Engine Woocommerce SEO Toolkit WooCommerce Sequential Order WooCommerce Sequential Order Numbers Pro WooCommerce Shipping Method Conditions & Priorities WooCommerce Shipping Multiple Addresses