बाबा के चंगुल में फंसी युवती ने लगाई,जान बचाने की गुहार

0
BABA-PARMANAND-ARREST_JPEG (1)

देहरादून: प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में एक युवती ने बाबा परमानँन्द पुरी ऊर्फ प्रवीण गुजराल पर शारीरिक शोषण और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीडिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह भीमगौडा़ हरिद्वार में रहती थी तब से ही ये बाबा उनका उत्पीड़न कर रहा है। युवती की माँ अँन्धी और पिता की माली हालत ठीक न होने के कारण बाबा ने देहरादून में काँवली रोड निवासी प्रापर्टी डीलर राकेश मोहन गुप्ता के साथ मिलकर एक मँदबुद्वि युवक के साथ उसका विवाह करा दिया। जिसके बाद बाबा और प्रापर्टी डीलर अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी अस्मत लूटने लगे। बाबा ने बैंक से लोन लेने के लिए भी बैंक मैनेजर मामन सिंह के साथ उसकी इज्जत से खिलवाड़ किया। उसकी नजर उसकी छोटी-छोटी बच्चियों पर भी है।

पीडिता ने बाबा की इन्हीं हरकतों को देखकर उसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवानी चाही लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज नहीं की और वापस लौटा दिया। जिसके बाद पीड़िता कि मदद के लिए केशर जन कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष एन.के.गुसाँई ऐडवोकेट आगे आए हैं। गुसाँई ने पत्रकार साथियों से अनुरोध किया कि वो पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आगे आऐं। उत्पीड़न करने वाले सब लोग युवती को लगातार जान से मारने की धमकी देकर डरा रहे हैं। जिसके चलते युवती ने प्रशासन से उनके बच्चों और उनकी सुरक्षा करने की माँग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Shop the Look Pro for WooCommerce Shopaddict – 16 Ready WordPress Landing Pages Theme Shopcroc WP – Elementor Multi-purpose WooCommerce WordPress Theme Shoperific – WooCommerce WordPress Theme Shopfront – Next-Generation eCommerce Theme Shopkeeper – Multi-Purpose WooCommerce Theme ShopMagic - WooCommerce Marketing Automation, Workflows and More ShopMe – Multi Vendor Woocommerce WordPress Theme Shoppica – Premium OpenCart Theme Shopping Mall – Entertainment Center and Business WordPress Theme