जंगलों में हो रहा चीड़ का अवैध पातन विभाग को होश तक नहीं

0
220px-Pinus_pinaster

थराली:  एक तरफ वन विभाग जंगलों में लगी आग पर काबू करने की कोशिश में लगा हुआ तो दूसरी तरफ लकड़ी तस्कर हर भरे पेड़ों पर आरी चलाने में लगे हुए हैं। ऐसे हालत में वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल खडे़ होना लाजमी है।

बदरीनाथ वन प्रभाग गोपेश्वर के प्रभागीय वन अधिकारी आशुतोष सिंह को सूचना मिली है कि थराली विकासखंड के तलवाड़ी स्टेट कई हरे भरे पेड़ों को काटा गया है। जिसके बाद वे वहां टीम के साथ निरीक्षण करने पहुंचे।

पूर्व क्षेत्र पंचायत सुभाष पिमोली, ग्रामीण भरत बिष्ट, खिलाफ सिंह रावत, आनंदी देवी और गंगा देवी की माने तो साराखोली और सरतोली धार इलाके में तस्करों ने कई हरे चीड़ के पेड़ काटे गए हैं। संभवतरू इन पेड़ों की चोरी को छुपाने के लिए जंगल में जानबूझकर आग लगाई गई है।

ताज्जुब इस बात का है कि इन पेड़ों के कटे होने की जानकारी वन विभाग को नहीं थी। जंगलों से चीड़ के कितने हरे पेड़ काटे गए हैं, इसकी जानकारी तक विभाग नहीं जुटा पाया है। वन विभाग की नाक के नीचे जंगलों में अवैध कटान जारी है, लेकिन अधिकारियों को होश तक नहीं है।

इस पूरे मामले पर प्रभागीय वन अधिकारी आशुतोष सिंह ने कहा कि जंगलों में अवैध कटान किसने किया है, इसका पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Kalkulat – Multipurpose Business WordPress Theme Kalles – Clean, Versatile, Responsive Shopify Theme – RTL support Kalles - Versatile Elementor WooCommerce Theme Kalliope – Modern Blog WordPress Theme KALLYAS – Creative eCommerce Multi-Purpose WordPress Theme Kalόs – Portfolio WordPress Theme Kamperven – Campervan & RV Rental Elementor Template Kit Kanawa – Modern Travel Blog Elementor Template Kit Kanca – Startup Business Consulting Elementor Template Kit Kango – Architecture Elementor Template Kits