महंगाई को घटाना है तो भाजपा को हराना ही एकमात्र उपाय: गणेश गोदियाल

0
default

देहरादून: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में महंगाई को नियंत्रित करने का वादा किया है। बढ़ती महंगाई को लेकर उन्होंने कहा कि देश से महंगाई को घटाना है तो भाजपा को हराना ही एकमात्र उपाय है। गोदियाल ने यह भी कहा कि यदि उनकी सरकार आई तो प्रदेश में गैस सिलेंडर को 500 रुपये से अधिक महंगा नहीं होने दिया जाएगा।

गोदियाल ने समय गिनाते हुए कहा कि बहुत दिन नहीं हुए जब पड़ोसी राज्य हिमाचल में भाजपा उपचुनाव में बुरी तरह से हारी थी। उसके तत्काल बाद ही डीजल और पेट्रोल के दाम में पांच से दस रूपये की कमी आ गई थी।

प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि करते का चरित्र एक बार फिर से सामने आ गया है। विकास के बजाए भाजपा जाति-धर्म की औछी राजनीति पर उतर आई है। प्रदेश की जनता भाजपा के असली चेहरे को जान चुकी है। आगामी 14 फरवरी को मतदान के दिन उत्तराखंड भाजपा की विदाई पर मुहर लगा देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse ElmaStudio Meola WordPress Theme ElmaStudio Moka WordPress Theme ElmaStudio Namba WordPress Theme ElmaStudio Neubau WordPress Theme ElmaStudio Nilmini WordPress Theme ElmaStudio Nori WordPress Theme ElmaStudio Oita WordPress Theme ElmaStudio Onigiri WordPress Theme ElmaStudio Piha WordPress Theme ElmaStudio Pohutukawa WordPress Theme