IAS पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में ईडी ने किया गिरफ्तार

0
pooja-singhal-ias-1-415x246
देहरादून : भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की 2000-बैच की अधिकारी को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की प्रासंगिक धाराओं के तहत ईडी ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, सिंघल जवाब देने में टालमटोल कर रही थीं। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। निदेशालय ने सिंघल को हिरासत के लिए एक स्थानीय कोर्ट के सामने पेश किया , जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें पांच दिन की हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया। अब इसके बाद झारखंड की IAS पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार को चार दिन की ईडी की हिरासत में भेजा गया है। ईडी को उनके घर से करीब 19 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई थी। इससे पहले ईडी ने  IAS पूजा सिंघल को भी बुधवार को गिरफ्तार किया था। ईडी ने पूजा सिंघल को बुधवार रात गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें जेल भेजा गया। बताया जा रहा है, यहां पूजा सिंघल की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद जेल के डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। बताया जा रहा है कि अब उनकी तबीयत स्थिर बनी हुई है। दरअसल, कुछ दिन पहले ईडी ने पूजा सिंघल से जुड़े 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। इस दौरान उनके सीए सुमन कुमार के घर से 19 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी बरामद हुई थी। इसके अलावा पूजा सिंघल के घर और उनके पति अभिषेक झा के अस्पताल से भी कई संदिग्ध दस्तावेज मिले थे। साथ ही पूजा सिंघल पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। उन पर मनरेगा, कोयला ब्लॉक, खदान, खनिज विभागों में घोटाले का भी आरोप है। पूजा सिंघल और सुमन कुमार को 16 मई को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले में कहा कि, राज्य सरकार इस मामले में जो भी कानूनी कार्रवाई जरूरी होगी शुरू करेगी। जिन अनियमितताओं के लिए पूजा सिंघल को गिरफ्तार किया गया वे भाजपा के शासन में हुईं। 2017 में जब उन्हें क्लीनचिट दी गई तब सत्ता में भाजपा थी। भाजपा ने ही उसे गलत करने दिया और फिर खुद ही क्लीनचिट दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed