जापान में ऋषिकेश के सोहन नौटियाल ने परोसा प्रधानमंत्री मोदी को भोजन

0
download-56-11-150x84
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विदेश यात्रा के दौरान भी शाकाहारी भारतीय भोजन को ही प्राथमिकता देते हैं। जिस कारण प्रधानमंत्री के विदेश दौरों में उनकी भोजन व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाता है। इस बार काड सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जापान के दो दिवसीय दौरे पर विशेष रूप से भारतीय भोजन परोसा गया। इस दौरान खास बात यह रही कि उत्तराखंड ऋषिकेश के शेफ सोहन लाल नौटियाल ने उनके भोजन की जिम्मेदारी संभाली। प्रधानमंत्री के दो दिवसीय जापान दौरे में सोहन लाल नौटियाल को प्रधानमंत्री के लिए भारतीय भोजन तैयार करने की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। पीएम ने उनकी पूरी टीम से भी मुलाकात की I प्रधानमंत्री से मिलकर और उन्हें अपने हाथ से बना भोजन परोस कर सोहन स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं। मूल रूप से ग्राम सेमा, धारमंडल टिहरी गढ़वाल निवासी सोहन लाल नौटियाल का परिवार ऋषिकेश के गुमानीवाला में रहता है। सोहन पिछले 15 साल से जापान में ऋषिकेश निवासी रामरतन रतूड़ी के होटल में मुख्य शेफ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Humanite – Charity & Donation Elementor Template Kit Humton – Personal Portfolio Elementor Template Kits Hundred & Three — Responsive Multipurpose WordPress Theme Hungrybuzz – Restaurant WordPress Theme Hunian – Real Estate Elementor Template Kit Hurama – Multipurpose WooCommerce WordPress Theme HUSKY – WooCommerce Products Filter Professional [WOOF Filter] HuskyPaws – Dog Breeder Elementor Template Kit Hyani – Bold Blog and Magazine Hydd – Creative Multi-Purpose WordPress Theme