भारत निर्वाचन आयोग की उच्च स्तरीय टीम ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

0
WhatsApp Image 2021-12-23 at 7.29.23 PM

देहरादून: उत्तराखण्ड में होने वाले आगामी सामान्य विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा के लिए गुरुवार को भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा, निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, अनूप चंद्र पाण्डेय व भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी राजधानी देहरादून पहुंचे। उत्तराखण्ड की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने सभी का स्वागत किया। 

इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त की अध्यक्षता में भारत निर्वाचन आयोग की उच्च स्तरीय टीम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों ने प्रस्तुतीकरण दिया। फिर मुख्य निर्वाचन अधिकारी और स्टेट नोडल पुलिस अधिकारी ने भी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी दी।

आयोग ने ऑनलाइन पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिता भी लांच की। इस प्रतियोगिता का आयोजन युवाओं को जोड़ने और हर वोट के महत्व के संबंध में नये क्रिएटिव सुझाव प्राप्त करना था। कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड द्वारा तैयार किये गये ‘उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव 2022’ के लोगो ‘कौथिग’ और वोटर गाईड का विमोचन भी इस मौके पर किया गया। इसके साथ ही ईवीएम व वीवीपेट की जानकारी देने वाले पोस्टर का भी विमोचन किया गया। 

बताया गया कि वोटर गाईड एक पोकेट बुकलेट है। इसे सभी घरों में वितरित किया जाएगा। इसमें वोटर रजिस्ट्रेशन, ईवीएम, वीवीपेट की जानकारी सहित सभी जरूरी जानकारियां उपलब्ध हैं।  इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Uaques – Drinking Water Delivery WordPress Theme Uber Zoom – Smooth Zoom & Pan for WordPress UberGrid | responsive grid builder for WordPress UberMenu – WordPress Mega Menu Plugin UberPanel – Sliding Panel Plugin for WordPress UberShop – Responsive Flat WooCommerce Theme Udema – Educational Site Template UDEMA – Modern Educational WordPress Theme uDesign – Responsive WordPress Theme Udrive – Driving School Elementor Template Kit