कांवड़ यात्रिओं की वापसी के चलते हाईवे पर तगड़ा जाम, नियमों की उड़ी धज्जियां

0
jam_1658817470
देहरादून: आज सावन की शिवरात्रि है I कांवड़ यात्रा अपने अंतिम चरण पर पहुंच चुकी है। सोमवार को अधिकतर डाक कांवड़ और बाइक सवार कांवड़िए गंगाजल लेकर अपने राज्यों को निकले। आज जल चढ़ाने के बाद कांवड़ यात्री अगले साल फिर लौटने का संकल्प लेकर घर लौटेंगे I जिस कारण आज कांवड़ियों की भीड़ से हरिद्वार-देहरादून हाईवे और हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर तगड़ा जाम लगा है I डाक कांवड़ियों के हाईवे पर आने से पुलिस-प्रशासन के सारे इंतजाम फ्लॉप हो गए। हरिद्वार शहर, सहित हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही।धर्मनगरी में हाईवे से लेकर शहर की सड़कों पर डाक कांवड़ की भागमभाग देखने को मिली। अब वापस लौट रहे कांवड़ियों के कारण हाईवे जाम हो गया। सिंहद्वार से लेकर ज्वालापुर तक पूरी तरह एक ओर का हाईवे पैक हो गया। कनखल कृष्णानगर मार्ग पर भी डाक कांवड़ियों के वाहनों से जाम लगा। लेकिन हाईवे पर बड़ी बड़ी डाक कांवड़ और बाइक सवार कांवड़ियों की अधिक संख्या के चलते गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के गेट से लेकर ज्वालापुर तक जाम लग गया। जबकि ज्वालापुर से हरिद्वार की ओर जाने वाले हाईवे पर वाहन तो थे लेकिन जाम नहीं था। दूसरी ओर हाईवे की सड़क खाली देख कांवड़ियों ने अपनी बाइकों को उठाकर हाईवे की दूसरी ओर रखना शुरू कर दिया। देखते ही देखते काफी संख्या में कांवड़िए इस प्रकार नियम तोड़ते दिखे। हाईवे पर भी घंटाें तक जाम की स्थिति बनी रहीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन द्वारा अतिरिक्त पुलिस फाेर्स भी तैनात किया गया, लेकिन जाम को खुलवाने के सारे इंतजाम फ्लॉप रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Artex – Architecture & Interior WordPress Theme ArtFlow – Artist, Painter Portfolio WordPress Theme Artfurniture – Furniture Theme for WooCommerce Arthoz – Art Exhibition Elementor Template kit Artica : Restaurant WordPress theme Artica : Restaurant WordPress theme Artion Content Copywriting Services Elementor Template Kit Artistic - Digital Marketing Agency WordPress Theme Artizani – Handmade Artists and Artisans WordPress Theme Arton – Beauty & Spa Salon Template Kit