क्षेत्र में घूमता गुलदार सीसीटीवी कैमरे में कैद, घर से बाहर निकलने में कतरा रहे लोग

0
d 1 (17)
श्रीनगर: कीर्तिनगर विकासखंड में बीते रोज गुलदार ने पांच महिलाओं पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिनका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। उसके बाद से क्षेत्र में दहशत का माहोल है।  वहीं घटना के बाद गुलदार खेतों में आराम से चहलकदमी करते दिखाई दिया। जिसकी गतिविधियां कैमरे में कैद हो गयी है। जिसके बाद लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो गए है। स्कूलों में भी अवकाश घोषित कर दिया गया है। श्रीनगर के नगर निगम क्षेत्र में डांग में एक घर की छत पर गुलदार की चहलकदमी करते दिखाई दिया था, गुलदार की चहलकदमी सीसीटीवी में कैद होने के बाद लोग खौफजदा है। इससे पूर्व भी गुलदार श्रीनगर के कई इलाकों में देखा गया है।वहीं बीते रोज कीर्तिनगर विकासखंड में गुलदार के अलग-अलग हमले ने चिंता बढ़ा दी है। कीर्तिनगर विकासखंड में मवेशियों के लिए जंगल चारा लेने गई पांच महिलाओं पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया. लेकिन महिलाओं ने हिम्मत नहीं हारी, उन्होंने शोर और पत्थर बरसाकर गुलदार को भागने पर विवश कर दिया। लेकिन जाते-जाते गुलदार ने एक और महिला पर हमला कर दिया, लेकिन महिला के शोर करने के बाद गुलदार झाड़ियों में भाग गया। गुलदार के हमले में मेघना 30 साल, सुमित्रा  32 साल, सम्पदा देवी 70 साल, बसंत गिरी 90 सा, प्रकाशी देवी 60 साल घायल हो गए। घटना के बाद शिक्षा विभाग ने विकासखंड के सारे सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed