मुख्यमंत्री धामी vs तेजस्वी सूर्या के बीच क्रिकेट मैदान में जबरदस्त मुकाबला

0
8470c8b2-8c2f-4d76-97ab-06a9e6602d65

देहरादून: मंगलवार को अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी देहरादून में मैत्री क्रिकेट मैच के चलते मुख्यमंत्री- XI एवं भाजयुमो – XI के बीच प्रतियोगिता हुई। जिसमे मुख्यमंत्री XI ने यह मैच 04 रन से जीता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कप्तानी में मुख्यमंत्री XI की टीम ने 7 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 02 विकेट खोकर 49 रन बनाए। जिसमे सीएम धामी ने 14 रन बनाए। वहीं भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में भाजयुमो – XI निर्धारित 7 ओवर में 01 विकेट खोकर 45 रन बना पायी।

इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि जिस तरह खेलों से आपसी भाईचारा बढ़ता है, उसी तरह सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में भाईचारे को बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य होता है। आज दोनों टीमों के बीच क्रिकेट का मैत्री मैच खेला गया। हमारा लक्ष्य उत्तराखण्ड का सतत विकास करना एवं अंतिम पंक्ति तक के लोगों तक पहुंचना है। राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के नई खेल नीति लाई गई है। नई खेल नीति में खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया गया है। युवाओं को आगे लाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी दौरान सीएम ने रणजी एवं भारतीय टीम में खेलने वाले उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक खजानदास, सहदेव सिंह पुण्डीर, देशराज कर्णवाल, भाजयुमो के पदाधिकारी एवं सीएम कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Jobhunt | Job Board WordPress theme for WP Job Manager Jobify – The Most Popular WordPress Job Board Theme Jobmonster – Job Board WordPress Theme Jobs Portal – Job Board Laravel Script JobSearch WP Job Board WordPress Plugin Jobseek – Job Board WordPress Theme Jobslink – Human Resource & Recruitment Agency Elementor Template Kit Jocey – Equestrian & Riding Club WordPress Theme Joga – Meditation & Yoga Elementor Template Kit Jogasana - Yoga Oriented WordPress Theme