राज्यपाल व सीएम धामी ने महाशिवरात्री के अवसर पर किया जलाभिषेक

0
cm-dhami(1)
देहरादून:  मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने अपने विधानसभा क्षेत्र चकरपुर, खटीमा में स्थित बनखंडी महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस शुभ अवसर पर उन्‍होंने प्रभु शिव से समस्त देशवासियों हेतु सुख-समृद्धि, मंगल एवं कल्याण की कामना की। वहीं राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने पत्नी गुरमीत कौर के साथ जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि तथा खुशहाली के लिए प्रार्थना की। देवभूमि उत्‍तराखंड में महाशिवरात्रि के मौके भोले की भक्ति की धूम है। उत्‍तराखंड के सभी मंदिरों में शिव भक्‍तों का उत्‍साह उमड़ रहा है। मंदिरों में सुबह से ही भक्‍तों की लाइन लगी हुई है। महाशिवरात्रि के मौके पर धर्मनगरी हरिद्वार में भगवान शिव की ससुराल कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिर के प्रबंधक विश्वेश्वर पुरी बाबा ने बताया कि आज के दिन भगवान शिव और माता सती का विवाह हुआ था। पूरे देश में भोले के जलाभिषेक का दौर जारी है। देहरादून के प्रसिद्ध टपकेश्‍वर मंदिर में तो देर रात 12 बजे से ही भक्‍तों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) तथा राज्य की प्रथम महिला गुरमीत कौर ने भी जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि तथा खुशहाली हेतु प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse EMO Focus – Modern Lightweight News Magazine theme EMO Reactions Pro – WordPress Plugin Emoji – Event Agency Elementor Template Kit EmojiNation | Night Club & Concert Event WordPress Theme Empic – Ajax Powered Multi-Concept WooCommerce Theme Emporium – Angular 20 Material Design eCommerce Template Emporium – Material Design eCommerce WordPress Theme Enardo – Blog & Magazine WordPress Theme Encode – Online Programming & Computer Science Course…or Template Kit Endor – Creative Photography Portfolio WordPress Theme