प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पैदा होने वाले बच्चों को बांटी जाएगी सोने की अंगूठी

0
modi-16357858193x2
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए तरह-तरह की तैयारियां की जा रही हैं। वहीं तमिलनाडु में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी के जन्मदिवस के लिए खास व्यवस्था की है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के जन्मदिन के दिन पैदा होने वाले बच्चों को सोने की अंगूठी देने का फैसला किया गया है। साथ ही इस दिन 720 किलोग्राम मछली बांटने की भी योजना है। वहीं इसमें आने वाले खर्च को लेकर उठे सवालों का जवाब देते हुए मत्स्य पालन और सूचना व प्रसारण मंत्री एल मुरुगन ने कहा कि अंगूठी बांटने के लिए चेन्नई के आरएसआरएम अस्पताल को चुना गया है। यहां पैदा होने वाले सभी बच्चों को सोने की अंगूठी दी जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि एक अंगूठी करीब दो ग्राम की होगी, जिसकी कीमत 5000 रुपये के आसपास होगी। अनुमान के मुताबिक, शनिवार को अस्पताल में 15 से 20 बच्चों को जन्म होगा। एल मुरुगन ने बताया कि 720 किलोग्राम मछली बांटने के लिए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के निर्वाचन क्षेत्र को चुना गया है। इसके पीछे प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी 72 साल के हो रहे हैं। इस लिए 720 किलो मछली बांटी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed