मकान पर गिरा विशालकाय पेड़, दो की मौत, सात लोग घायल

0
d 3 (34)

बागेश्वर:  जनपद के गुनकोट गांव में अलसुबह एक विशालकाय पेड़ मकान के ऊपर गिर गया है।

हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए जिला प्रशासन ने टीम गांव भेज दी है।

भारी बारिश के कारण गुनकोट गांव में मकान के ऊपर पेड़ गिरने से गीता देवी पत्नी कैलाश राम 46 वर्ष और आदित्य राम पुत्र गणेश राम 10 वर्ष की मौत हो गई है।

जबकि कैलाश राम पुत्र मोहन राम 54 वर्ष, पूरन राम पुत्र कैलाश राम 31 वर्ष, मनोज कुमार 20 वर्ष, निर्मला देवी 35 वर्ष, रेनू 26 वर्ष, मोहन राम 80 वर्ष और मनोज कुमार घायल हो गए हैं।

जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा है। पुलिस टीम और राजस्व विभाग की टीम घटना स्थल पर है। घटना तड़के रात दो बजे की है। जिला मुख्यालय से तीन बजे तक राहत बचाव की टीम गांव पहुँची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Givoxin – Charity Elementor Template Kit Giza – Creative Resume WordPress Theme Gizmos – Electronics & Tech Shop WordPress Theme Glamping – Luxury Camping & Campground Elementor Template Kit Glamr – Hair Salon & Hairdresser WordPress Theme Glance – Creative Agency Portfolio WordPress Theme GlassCase – jQuery Image Zoom Plugin Glasseo – Eyewear Store Woocommerce Elementor Template Kit Glück – Digital Agency WordPress Theme Gleam – Portfolio Photography WordPress Theme