छात्रा के साथ चार युवकों ने की छेड़खानी, पुलिस ने किया केस दर्ज

0
102_1610259528
देहरादून: रुड़की के पिरान कलियर में स्कूल जा रही एक छात्रा के साथ चार युवकों ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर युवकों ने अभद्रता कर मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों पर केस दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी धनौरी क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने जाती है। स्कूल जाते हुए एक युवक ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर चिंटू निवासी इब्राहीमपुर, भगवानपुर और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Pets Land | Domestic Animals Shop & Veterinary WP Petshop Storefront WooCommerce Theme Petto – Vetenary Pet Clinic Template Kit Petxon – Pet Care & Pet Shop WordPress Theme Petz – Pet Care & Veterinary Theme Petzen – Pet Care Shop WordPress Theme Petzy – Pet Care & Veterinary Elementor Template Kit Phami – Medical & Health WooCommerce WordPress Theme PharmaBee – Pharmacy & Drug Store Website Elementor Template Kit PharmaCare – Pharmacy and Medical Store WordPress Theme