पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया निर्माणाधीन सूखाताल झील का निरीक्षण

0
d 5 (26)

नैनीताल: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को सूखाताल क्षेत्र का निरीक्षण कर निर्मित की जा रही कृतिम झील के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को गुणवत्तापरक कार्य करते हुए जल्द इसे पूरा करने के निर्देश दिए।

रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सूखाताल क्षेत्र पहुंचे। जहां उन्होंने करीब 26 करोड़ की लागत से पुनर्जीवित किए जा रहे। सूखाताल झील के कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सीएम रहते हुए उन्होंने इस प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। जो कि उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है।

उन्होंने निर्देशित किया कि झील को पुनर्जीवित करने के लिए गुणवत्ता परक विकास कार्य किया जाए। जल्द से जल्द कार्यों को पूरा कर क्षेत्र को पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जाए।जिस पर कुमाऊँ मंडल विकास निगम के जीएम एपी बाजपेई ने बताया कि मार्च 2022 तक प्रथम फेज में कराया जाए कार्य पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। झील को पुनर्जीवित करने के साथ ही पूरे क्षेत्र में करीब 15 पंप लगाए जाने हैं। जिससे जमा हुए पानी को बाहर करने के बाद भूमिगत पानी को बोरिंग से निकालकर झील में छोड़ा जाएगा। जिससे पानी की शुद्धता भी बनी रहेगी।

इस दौरान एसडीएम प्रतीक जैन, प्राधिकरण सहायक अभियंता सीएम साह, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, गोपाल रावत, मनोज साह, अरविंद पडियार, मनोज जोशी, पूरन मेहरा, दया किशन पोखरिया, रविंद्र बिष्ट, मोहित साह, विश्वकेतु वैद्य समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Social Share & Locker Pro Pack (W&B) Social Share & Locker Pro WordPress Plugin Social Share Page Views AddOn – WordPress Social Share top Bar AddOn – WordPress Social Store Locator – Reviews & Ratings Add-on Social Stream for WordPress — Add Facebook Youtube Instagram Feed to WordPress Social Timeline – WordPress Social Stream Social Wall Addon for UserPro Social Warfare – Pro SocialChef – Social Recipe WordPress Theme