हॉस्टल के छात्रों के जबरन काटे बाल, छात्र को डंडो से पीट किया बुरा हाल

0
10_10_2017-studenthaiddfr
देहरादून: राजीव गांधी नवोदय विद्यालय लोहाघाट के हॉस्टल से छात्रों के जबरन बाल काटने का मामला सामने आया है I इस प्रताड़ना से परेशान छात्र रात को थाने पहुंच गए। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय लोहाघाट के हॉस्टल के छात्रों ने वार्डन पर जबरन बाल काटने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपी वार्डन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस क्रम में प्रधानाचार्य ने आरोपी वार्डन को निलंबित कर दिया है। छात्रों ने आरोप लगाया कि वार्डन महेंद्र सिंह घरती ने मंगलवार देर रात नौ बजे अपने हाथ से ही सभी छात्रों के बाल काटने शुरू कर दिए। मंगलवार होने की वजह से छात्रों ने बाल कटाने से मना किया तो आरोप है कि वार्डन महेंद्र सिंह भड़क गए। उन्होंने छात्रों के बाल जबरदस्ती काटने के साथ ही डंडे से पिटाई शुरू कर दी। यहीं नहीं बल्कि एक छात्र को बुरी तरह से पीट दिया। वह हॉस्टल से भाग गया। छात्र के भागने के बाद कुछ छात्र लोहाघाट थाने में पहुंच गए। उन्होंने एसओ जसबीर सिंह चौहान को घटना की जानकारी दी। इसके बाद छात्र की खोज के लिए पुलिस को लगाया गया लेकिन पता चला कि वह विद्यालय परिसर में ही है। इस बीच प्रधानाचार्य गोपाल राम भी थाने पहुंचे। वह छात्रों को समझाकर विद्यालय ले गए। वहीं, सीओ विपिन पंत ने कहा कि छात्रों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उधर, वार्डन महेंद्र सिंह घरती ने छात्रों की ओर से लगाए आरोपों को निराधार बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Calendarize it! for WordPress Calens – Call Center Services WordPress Theme California – Portfolio WordPress Theme for Creatives California – Resort & Hotel WordPress Theme Calimera – Multiple Restaurant & Bistro WordPress Theme Caliris – Responsive One Page WordPress Theme Call To Action for AMP Callegari Builders Elementor Template Kit Callerr – Call Center Service & Telemarketing Elementor Template Kit Calliam – Creative CV Elementor Template Kit