पुष्प उत्पादन से बढ़ाई जा सकती है काश्तकारों की आर्थिकी,उत्तराखंड में विभिन्न प्रजाति के पुष्प: राज्यपाल

0
2ecb3878bb1a8ceb0175dfdbf4ce2554_original
देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने शनिवार को राजभवन में वसंतोत्सव का कर्टेन रेजर जारी करते किया। इस मौके पर राज्यपाल ने प्रेसवार्ता कर बताया कि आगमी आठ और नौ मार्च को राजभवन में वसंतोत्सव का आयोजन किया जायेगा। जिसके तहत पुष्प प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा हैI जिसके चलते आठ मार्च सुबह 10 से शाम छह बजे तक और नौ मार्च को सुबह नौ से शाम चार बजे तक पुष्प प्रदर्शनी जनसामान्य के लिए खुली रहेगी। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड में विभिन्न प्रजाति के पुष्प यहां की नैसर्गिक सुंदरता को बढ़ाते हैं। यहां पुष्प उत्पादन की भी अपार संभावनाएं हैं। काश्तकारों के लिए पुष्प उत्पादन आर्थिकी बढ़ाने का माध्यम बन सकता है। उद्यान एवं खाद्य संस्करण विभाग की ओर से पुष्प की खेती को बढ़ावा देने के लिए हर साल किए जाने वाले वसंतोत्सव का आयोजन सराहनीय कदम है। कहा कि राजभवन में 2003 से शुरू वसंतोत्सव देहरादून की पहचान बन चुका है। पुष्प प्रदर्शनी के रूप में शुरू हुआ यह आयोजन दिन-प्रतिदिन लोकप्रिय होकर अब एक बड़े सांस्कृतिक व आर्थिक महोत्सव में बदल चुका है। कहा कि राज्य की भौगोलिक परिस्थितियां व उपलब्ध जलवायु पुष्प उत्पादन के लिए उपयुक्त है। कम क्षेत्रफल से अधिक आय प्राप्त होने के कारण कृषकों-उत्पादकों में इसके उत्पादन की अभिरुचि में वृद्धि हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Ika – Portfolio im Event – Event & Conference WordPress Theme Image Accordion for Elementor Image Caption Hover Effects Image Comparison – Before and After slider for WooCommerce Image Hotspot and Tooltip for WPBakery Page Builder Image Hover Effects for Avada Builder Image Hover Elements for Elementor Image Magnify WordPress Plugin Image Map HotSpot with Lightbox WordPress Plugin