तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो छात्रों की मौत

0
Road-Accident

देहरादून: राजपुर रोड पर एक तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई. बाइक पर दो युवक सवार थे। एक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ा।

22 साल का हेमंत सिंह और विवेक जोशी दोनों देहरादून में सेंट जॉर्जस स्कूल के पास किराए पर रहते थे। दोनों छात्र डीआईटी कॉलेज में एमबीए के द्वितीय सेमेस्टर के छात्र थे. बताया जा रहा है कि दोनों एक बाइक पर सवार होकर मसूरी रोड से अपने कमरे की ओर जा रहे थे। तभी पतंजलि स्टोर जाखन के पास इनकी बाइक एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी, हेमंत की मौके पर मौत हो गई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल विवेक को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना राजपुर प्रभारी राजेश शाह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों के आने तक दोनों शवों को मोर्चरी में रखा गया है.।परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Essential Hover Effects Essential Pricing Plan Switcher for Elementor Essentials - Multipurpose WordPress Theme Estame – Real Estate Elementor Template Kit Estatic – Real Estate Elementor Template Kit Esthetic – Wedding Photography Elementor Template Kit Estiene – Sweets & Bakery WordPress Theme Etc. – Creative Portfolio WordPress Theme Etchy – Print Shop WordPress Theme Eternal – Ecommerce Elementor Template Kit