राजस्थान से गंगा स्नान करने आ रहा परिवार हुआ सड़क हादसे का शिकार ,पिता और बच्चे की मौके पर मौत

0
12_03_2022-accident-pic_22537646
देहरादून : राजस्थान से हरिद्वार में गंगा स्नान करने आ रहे श्रद्धालु परिवार गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए I जिसमे मौके पर ही पिता व बच्चे की मौत हो गई है। यह हादसा बहादराबाद हाईवे क्षेत्र में हुआ है। पुलिस के मुताबिक, जयपुर से शनिवार यानी आज एक परिवार गंगा स्नान करने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से हरिद्वार आ रहा था। उनकी गाड़ी बहादराबाद थाना क्षेत्र में बढ़ेडी राजपुताना के पास पहुंची थी कि तभी चालक की आंख लग गई। इसी दौरान उनकी गाड़ी आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इस हादसे में तीन साल के मासूम को गोद में लेकर बैठे पिता व बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतक राम स्वरूप व उसके बच्चे के शव को कई घंटों की मशक्कत के बाद कटर से गाड़ी को काटकर बाहर निकाला गया। हालाँकि इस दुर्घटना में गाड़ी सवार अन्य लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बहादराबाद थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Charie – Charity NonProfit Elementor Template Kit Charify – Fundraising & Donation WordPress Theme Charipex – Charity & Nonprofit WordPress Theme Charitable – Charity Nonprofit Organization WordPress Theme Charitix – Nonprofit Charity WordPress Theme Charito – Nonprofit Charity WordPress Theme Chariton – NonProfit Charity WordPress Theme Charity Club – Fundraising WordPress Theme Charity Foundation WordPress Charity Home – Fundraising WordPress Theme