नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी

0
delhi crime branch

-स्थानीय पुलिस को दिल्ली क्राइम ब्रांच के छापे की भनक तक नही 

कोटद्वार:  दिल्ली क्राइम ब्रांच पुलिस ने उत्तराखंड में ताबड़तोड़ छापेमारी के बीच  हरिद्वार, रुड़की और कोटद्वार में छापेमारी कर नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

टीम ने मामले में 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। दिल्ली क्राइम ब्रांच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोटद्वार में नकली इंजेक्शन बनाने का धंधा चल रहा है, लेकिन ताजुब की बात है कि उत्तराखंड पुलिस को इसकी सूचना नहीं थी।

मुखबिर की सूचना पर दिल्ली क्राइम ब्रांच ने छापेमारी की। पुलिस ने नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने और उसे बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गैंग के पांच सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है।

दिल्ली क्राइम ब्रांच की छापेमारी ने पौड़ी पुलिस की नींद उड़ा दी है। क्राइम ब्रांच पुलिस ने सूचना पर कोटद्वार की एक फैक्ट्री में छापेमारी की. जहां से नकली इंजेक्शन और दवाई की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाले डिब्बे और मशीन बरामद हुई।

मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। टीम यह पता लगा रही है कि इस गैंग में और कितने लोग शामिल हैं।

पौड़ी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी ने कहा कि इस तरह की कोई खबर उनके संज्ञान में नहीं है। दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम ने जिला पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया। अगर इस तरह की कोई जानकारी होगी तो अवश्य बताई जाएगी।

वहीं, मामले में पौड़ी सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Warehouse DoughBoiBakery – Bakery Cakery Elementor Template Kit Doughclass – Baking & Pastry Class Elementor Template Kit Dove | Handmade Crafts WooCommerce WordPress Theme Doweco – Furniture Store WordPress Theme Download File Name for WooCommerce Download Monitor Advanced Access Manager Download Monitor Amazon S3 Download Monitor Buttons Download Monitor Captcha Download Monitor CSV Importer