घरेलु कलह के चलते महिला ने फांसी लगाकर दी जान

0
25_08_2021-suicide_21960067

देहरादून : ज्वालापुर से एक मामला सामने आया है जिसमे घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं ,पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की जांच में पहला कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने मृतका के पति से बात कर मामले में और भी जानकारी जुटाई है।

वहीं ,ज्वालापुर कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि रविवार शाम को भूमानंद अस्पताल से एक सूचना मिली कि एक विवाहिता सोनिया (26) निवासी नयागांव को उसके पति मिथुन अस्पताल में मृत अवस्था में लाए थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि महिला के गले पर निशान हैं।

जिसके बाद पुलिस ने महिला के पति मिथुन से पूछताछ की I पूछताछ करने पर उसने बताया कि सोमवार को उसकी पत्नी का सिडकुल की एक कंपनी में इंटरव्यू था। रविवार शाम को उसकी पत्नी कमरे में से जब काफी देर तक नहीं निकली तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। इसके बाद जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा। इसके बाद उन्होंने पाया कि उनकी पत्नी फंदे पर लटकी हुई है। कोतवाल महेश जोशी का कहना है कि पुलिस जांच में घरेलू कलह की बात सामने आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Laszlo – Creative Agency & Portfolio Lottie WordPress Theme LatePoint – Appointment Booking & Reservation Plugin for WordPress Laundry, Dry Cleaning Services WordPress Theme Laundryes – Laundry & Cleaning Elementor Template Kit Laurits – Portfolio and Agency WordPress Theme Lauv – Trendy Portfolio WordPress Theme Lavan – Fashion Model Agency WordPress CMS Theme Lavelo – Wedding WordPress Theme laVi – Travel Blog Elementor Template Kit Law Advisom | Lawyers & Attorney WordPress Theme