जिलाधिकारी ने जी-20 सम्मेलन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया निरीक्षण

0
WhatsApp-Image-2023-03-14-at-1.52.01-PM-999x666
टिहरी: जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने जी-20 सम्मेलन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया I इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए I जिलाधिकारी ने सोमवार को देर सांय जी-20 सम्मेलन के दृष्टिगत पीटीसी से चाचा भतीजा होटल मुख्य मोटरमार्ग, रानीपोखरी-गुजराड़ा मोटर मार्ग से चाचा भतीजा होटल मुख्य मोटर मार्ग बैण्ड पर किए जा रहे समस्त कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को पूर्व में दिए गए निर्देशों के क्रम में अब तक किए गए कार्यों की जांच की। जिलाधिकारी ने सड़क किनारे कटिंग कार्य एवं ड्रैनेज कार्यों में मशीन एवं मैनपावर बढ़ाते हुए शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। रानीपोखरी-गुजराड़ा मोटर मार्ग के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ड्रेनेज का कार्य दोनो तरफ से शुरू करवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही सड़क किनारे लगे सभी अनावश्यक चेतवानी बोर्ड हटाने, बोर्ड के नए डिजाइन प्लान करने तथा बोर्ड के डिजाइन एवं कलर में एकरूपता रखने के निर्देश दिए। जिसके बाद जिलाधिकारी ने जिला विकास प्राधिकरण कार्यालय का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान अधीक्षण अभियंता लोनिवि 8वॉं वृत्त एन.पी. सिंह, तहसीलदार नरेंद्रनगर अयोध्या उनियाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Progress Map, List & Filter – WordPress Plugin Progress Map WordPress Plugin Progresser – Progress Bar and Progress Circle for Elementor ProGuards – Safety Body Guard & Security WordPress Theme ProjectHuddle – A WordPress plugin for website and design communication ProKit Flutter – Flutter UI Kit with Chat GPT App Prolisting – Directory Listing WordPress Theme Prologue – Creative Multipurpose WordPress Theme Prometeo – Business and Financial Site Template PromoSys – Promotion Services Multi-Purpose WordPress Theme