विकास रथ/एलईडी वाहनों से होगा सरकार की योजनाओं एवं नीतियों का प्रचार प्रसार

0
a7a06a19-c7df-453b-be83-0e99eac70f2d

देहरादून: बुधवार को मुख्यमंत्री आवास से सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों के व्यापक प्रचार- प्रसार के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास रथ /एलईडी वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। प्रदेश के 300 प्रमुख स्थानों पर नुकड़ नाटकों एवं एलईडी द्वारा फिल्मों के माध्यम से प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन – जन तक पहुंचाने के लिए प्रचार किया जाएगा।

राज्य के सभी जनपदों हेतु 7 रूट तय किए गए हैं। प्रत्येक रूट पर एक विकास रथ/एलईडी वाहन, एक नुकड़ नाटक दल एवं सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रचार साहित्य के माध्यम से आम जन तक योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। सरकार की योजनाओं का यह प्रचार अभियान पूरे दिसंबर माह चलाया जायेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जनहित में अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। कहा कि व्यापक स्तर पर प्रचार – प्रसार के द्वारा ही योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े लोगों तक पहुंचेगा और वे इन योजनाओं का पूरा लाभ ले सकेंगे। समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाएं चलाई जा रही हैं। जन समस्याओं का समाधान सरकार की पहली प्राथमिकता है। सरकार जनता के साथ साझीदार के रूप में कार्य कर रही है।

सरकार की योजनाओं के लिए जो सात रूट तय किए गए हैं, उनमें देहरादून – हरिद्वार, नैनीताल – उधामसिंह नगर, टिहरी -उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली- रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ – चम्पावत एवं अल्मोड़ा – बागेश्वर शामिल हैं। इन सभी रूट पर सरकार की योजनाओं का संबंधित जनपदों के जिला सूचना अधिकारी द्वारा समन्वय स्थापित करते हुए प्रचार एवं प्रसार करवाया जायेगा।

इस अवसर पर सूचना महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला, संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Medify – Health & Clinic WordPress Theme Mediguss – Medical WordPress Theme MediKit – Medical Template Kit Mediko – Health Medical WordPress Theme Medikor – Medical Healthcare Elementor Template Kit Mediku – Health Medical Elementor Template Kit Medilab – Healthcare & Clinical Laboratory Elementor Template Kit Medilazar – Pharmacy Medical WooCommerce WordPress Theme Medilink – Health & Medical WordPress Theme Medina – Medical & Health Elementor Template Kit