भारत के प्रथम गांव माणा में 25-26 अक्टूबर को होगा देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव

0
images-26.jpeg

गोपेश्वर (चमोली)। भारत के प्रथम गांव माणा में 25 तथा  26 अक्टूबर को देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन होगा। वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत पवित्र बदरीनाथ धाम के समीप स्थित सुरम्य प्रथम ग्राम माणा में आगामी 25 व 26 अक्टूबर को देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही है। दो दिवसीय महोत्सव में सीमांत पर्यटन, सांस्कृतिक गौरव और सामुदायिक विकास को एक जीवंत केंद्र के रूप में स्थापित करने का प्रयास होगा। महोत्सव में गढ़वाल की समृद्ध परंपराओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, महाविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताएँ, हस्तशिल्प, स्थानीय जड़ी-बूटियों एवं जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र होंगी। यह पहल गढ़वाली संस्कृति के प्रवासन रोकने और लोगों को अपने पैतृक गांवों की ओर लौटने के लिए प्रेरित करने के रूप में की जा रही है।

सांस्कृतिक आयोजनों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए प्रकृति भ्रमण, विरासत यात्राएं, व्यास गुफा, वसुधारा जलप्रपात और सरस्वती नदी जैसे दर्शनीय स्थलों के लिए गाइडेड टूर आयोजित किए जाएंगे। इससे आगंतुकों को अध्यात्म और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत समागम देखने को मिलेगा। अधिकारियों के अनुसार यह महोत्सव सीमांत पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा। यह पहल सीमांत क्षेत्रों के सशक्तिकरण के राष्ट्रीय लक्ष्य से जुड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Genox – Creative Gutenberg WordPress Theme Gentech – IT Solutions & Startup WordPress Theme Gentlecut – Hair Salon and Barbershop WordPress Theme GeoDirectory Advanced Search Filters GeoDirectory AffiliateWP Integration GeoDirectory Ajax Duplicate Alert GeoDirectory Booster GeoDirectory BuddyPress Integration GeoDirectory Claim Listings GeoDirectory Compare Listings