सरोगेसी के जरिये बेबी गर्ल की माँ बनी देसी गर्ल प्रियंका

0
content_image_81ebf454-7747-485b-9e4e-0dae61d56b21
देहरादून: बॉलीवुड में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब मां बन चुकी हैं। सरोगेसी के जरिए मां बनी अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बारे में जानकारी साझा करते हुए सभी से अपनी निजता बनाए रखने की अपील की | बता दें कि प्रियंका और निक एक बेबी गर्ल के पेरेंट्स बन गए हैं | प्रियंका से पहले भी बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा, शिल्पा शेट्टी, शाहरुख खान, आमिर खान, करण जौहर, एकता कपूर और तुषार कपूर जैसे कई सितारे सरोगेसी की मदद से पेरेंट्स बन चुके हैं | एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट कुछ समय पहले ही पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ साझा किया। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हमें यह बताते हुए बेहद खुशी है कि हमने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है। अभिनेत्री ने आगे लिखा, ‘इस खास मौके पर हम सम्मान पूर्वक अपनी गोपनीयता की मांग करते हैं, क्योंकि इस समय हम अपना ध्यान अपने परिवार पर केंद्रित करना चाहते हैं। सभी का धन्यवाद।’ सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक जोनस के माता-पिता बन ने की खबर सामने आते ही इस कपल को बधाई का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रियंका के इस पोस्ट पर उनके फैंस से लेकर कई सेलेब्रिटी तक कमेंट कर रहे हैं। इसके अलावा कपल के दोस्त और परिवार वाले भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक- दूसरे के साथ साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने राजस्थान में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज से शादी रचाई थी| हाल ही में दोनों ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह भी मनाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Image Map Pro for WordPress | Interactive Image Map Builder Image Overlay Addon For Elementor Image Showcase for Cornerstone Image Slider Plugin For WordPress Image Toggle – Addon for WPBakery Page Builder Image Video Audio Background for WordPress Image Zoom Pan WordPress Plugin ImageLinks – Interactive Image Builder for WordPress Immigo – immigration and Visa Consulting WordPress Theme Immigway – Immigration and Visa Consulting WordPress Theme