यमुनोत्री धाम में गुजरात से आए श्रद्धालु की हार्ट फेलियर के कारण मौत

0
353121-heart
देहरादून: यमुनोत्री धाम में गुजरात से आए श्रद्धालु की हार्ट फेलियर के कारण मौत हो गई I अब तक यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए नौ, गंगोत्री धाम की यात्रा पर आए छह और केदारनाथ धाम की यात्रा पर आए दो तीर्थयात्रियों की हृदयगति रुकने से मौत हो चुकी है। इसके अलावा यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर दो तीर्थ यात्रियों की चोटिल होने से भी मौत हुई है। सोमवार की सुबह करीब 8:45 बजे जानकी चट्टी में मुकेश कुमार पटेल (65) निवासी के-130 अदसवाला बुल, नियर प्रगति मण्डल हॉल बल्लभ विधानगर आनंद गुजरात अपनी पत्नी के साथ यमुनोत्री धाम जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान मुकेश कुमार की तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर पड़े।  मुकेश की पत्नी नीता बेन ने मुकेश को बेहोशी की हालत में किसी तरह से जानकी चट्टी चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Consult Expert – Consulting WordPress Theme Consulta – Professional Business & Financial WordPress Theme Consultants – Lawyer & Attorney Elementor Template Kits Consultex – Business Consulting WordPress Consulting – Business Finance WordPress Theme Consulting – Corporate and Business WordPress Theme Consultio - Consulting Corporate Consulty – Finance Consulting Elementor Template Kit Consulz – Consulting Company Elementor Template Kit Contact Form 7 Autocomplete off