सनकी पिता ने खाने में देरी के लिए बेटी को उतारा मौत के घाट

0
861cc88917d7b3d6b5bc9a3a75364e3b_original
देहरादून: सिवान में एक पिता ने अपनी उस बेटी की जान लेली जो उसकी देखभाल करती थी। बुधवार की शाम भोजन के लिए पूछने पर महज 14 साल की श्वेता ने पिता को थोड़ी देर ठहरने को कहा था। इतने में पिता आगबबूला हो गया और उसकी पिटाई करने लगा और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इधर, चीख-पुकार सुन आसपास के लोग जुट गए। जमीन पर उसका शव पड़ा देख इसकी सूचना पुलिस को दे दी। थोड़ी देर में पुलिस पहुंची और आरोपित पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना लाई। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। यह घटना सिवान के गुठनी थाना क्षेत्र के भलुई गांव की है। जहाँ मां के निधन के बाद पिता विनोद गोंड की देखरेख बेटी श्वेता ही किया करती थी। ग्रामीणों की के मुताबिक़ विनोद ने कुछ वर्ष पहले इसी तरह अपने बेटे को मार डाला था और अब बेटी की भी हत्या कर दी। विनोद की बड़ी बेटी प्रेम विवाह कर ससुराल में रहती है। पत्नी के निधन के बाद से ही वह मानसिक रूप से बीमार हो गया था। थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया कि विनोद पूछताछ में सही तरीके से जवाब नहीं दे रहा है। उसकी बातें सनकी की तरह हैं। कभी कह रहा है कि मेरा दिमाग खराब हो गया है। कभी कह रहा है कि मुझे नींद आ रही है। इसे चिकित्सक से दिखाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Ewebot – Marketing SEO Digital Agency Ewed – Wedding WordPress Theme EXA Loopmatic – Spin Anything! (For Elementor) EXA Navigator – Fullscreen Menu for Elementor EXA Showcase – Modern Image Gallery for Elementor ExchangePress | Crypto Exchanges List & Pages for WordPress Exclusive FlipBook WordPress Plugin Execoore – Tech & Fintech Crypto Elementor Template Kit Exertion – Architecture & Interior Design WordPress Theme Exgrid – Multipurpose Personal Portfolio WordPress Theme