दरिंदगी की सारी हदे पार, महिला संग दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म कर अधमरी अवस्था में रोड पर फेंका, आरोपी फरार

0
untitled-1-jpg_710x400xt

देहरादून: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक महिला को पांच लोगों ने कार से अगवा कर और दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला के गुप्तांगों में लोहे की रॉड भी डाली। आरोपी महिला को अधमरी अवस्था में आश्रम रोड के पास फेंक कर फरार हो गए। हालांकि डॉक्टरों ने महिला को कोई अंदरूनी चोट न आने की बात कही हैं।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता 36 वर्षीय महिला है| उसे 18 अक्तूबर को सुबह 7.15 बजे जीटीबी अस्पताल में भर्ती किया गया था। महिला के इलाज के लिए विशेषज्ञों की टीम को लगाया गया है।

पुलिस का कहना है कि महिला दिल्ली के नंदनगरी इलाके की रहने वाली है। वह नंदग्राम क्षेत्र में अपने भाई के यहां आई थी। लौटते समय कुछ लोगों ने उसे उठा लिया।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी महिला के पूर्व से ही परिचित हैं। मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मामले में गाजियाबाद पुलिस को नोटिस जारी किया है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट करते हुए दावा किया कि दिल्ली की लड़की गाजियाबाद से रात में वापस आ रही थी, जब उसे जबरन गाड़ी में उठा ले गए। पांच लोगों ने दो दिन सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके गुप्तांगों में रॉड डाली गई। जिस वक्त वह सड़क किनारे बोरी में मिली तब भी रॉड उसके अंदर थी। वह अस्पताल में जिंदगी के लिए लड़ रही है। एसएसपी गाजियाबाद को नोटिस जारी किया है।

गाजियाबाद के एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि आरोपी महिला के परिचित हैं। पांचों आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। चार आरोपियों को दबोच लिया गया है। कहा जा रहा है कि उनका संपत्ति का विवाद है।  यह मामला विचाराधीन है। हम सभी आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse PharmaCare – Pharmacy and Medical Store WordPress Theme Pharmacy Storefront WooCommerce Theme Pharmaton – Medical and Pharmacy WordPress Theme Phlox Pro – Elementor MultiPurpose WordPress Theme PHLY – Versatile Coming Soon Template PhoneRepair – Mobile Device Shop WordPress Theme Photas – Email Marketing Company Elementor Template Kit Photo Nexus | WordPress Theme Photo Stack Addon for Elementor PhotoCluster 1.8 | Gallery Module for Gmedia plugin