स्टेशन के मुख्य गेट को लेकर हुआ विवाद

0
h 2 (1)

-व्यापारियों ने किया स्टेशन का पुराना गेट बंद करने का विरोध

हरिद्वार:   रेलवे प्रशासन द्वारा पुराने गेट को बंद कर नया गेट बनाए जाने का व्यापारियों ने विरोध जताया है। विरोध कर रहे व्यापारियों ने दीवार बनाने का काम रूकवा दिया और  मेयर को बुलाकर समस्या बताई।

मेयर ने इस दौरान अधिकारियों से वार्ता की और दीवार का विरोध जताया। व्यापारियों का आरोप है कि जो पुराना रास्ता है उसे बन्द करने का कोई औचित्य नहीं है। पैदल के लिए रास्ता छोड़ना चाहिए।

व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने पूर्व में भी विरोध किया था। तब अधिकारियों ने कहा था कि दीवार नहीं बनाई जाएगी रास्ता छोड़ा जाएगा।

अब अधिकारी अपनी बात से हट रहे हैं। मेयर अनिता शर्मा ने बताया कि पूर्व में भी रेलवे अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया था। कुछ दिन पहले भी निरीक्षण के लिए आए रेलवे के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया था। उन्होंने भी दीवार नहीं बनाने का और रास्ता छोड़ने का आश्वासन दिया था।

मायापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष भोला शर्मा ने कहा कि रेलवे को व्यापारियों के अनुसार कार्य करना चाहिए। सैकड़ों वर्ष पुराने रास्ते को बन्द किया जा रहा है। कोरोना के कारण पहले ही कारोबार ठप है और इस प्रकार से प्रशासन भी व्यापारियों के खिलाफ कार्य कर रहा। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि व्यापारियों को आश्वासन देने के बाद रेलवे प्रशासन धोखा दे रहा है। अधिकारियों की हठधर्मिता के कारण व्यापारियों का नुक्सान हो रहा है। व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है।

मेयर प्रतिनिधि संगम शर्मा ने कहा कि रेलवे स्टेशन का मुख्य द्वार पूर्व से ही चला आ रहा है। लेकिन रेलवे के अधिकारी हठधर्मिता दिखा रहे हैं। यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रेलवे विभाग को रखना चाहिए। मुख्य द्वार के साथ मुख्य मार्ग भी है। रेलवे स्टेशन से यात्रा कर लौटने वाले अधिकांश यात्री इसी दरवाजे से होकर गुजरते हैं।

इस अवसर पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, अशोक शर्मा, सुनील कुमार, मनोज जाटव, संगम शर्मा, एड. शैलेंद्र सिंह, शुभम अग्रवाल, नीलम शर्मा, मंजू सिंह, पार्षद राजीव भार्गव, बीना कपूर, वसीम सलमानी, विकास चंद्रा, जगदीप असवाल, जॉनी अरोड़ा, ललित अरोड़ा, अनूप मनोचा, धनपति आहूजा, कुणाल आहूजा, रमेश अरोड़ा, दीपक कोरी, रजत कुमार, रवि कश्यप, राजीव पाराशर, बृजमोहन बडथ्वाल, राजकुमार ठाकुर, सतेंद्र वाशिष्ठ, विक्की कोरी, आनंद पांडे, अरविंद चैहान, सुरेंद्र सैनी, विजय ठाकुर शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse MainWP File Uploader MainWP Google Analytics Extension MainWP iThemes Security MainWP Links Manager MainWP Maintenance MainWP Page Speed MainWP Piwik Extension MainWP Post Dripper MainWP Post Plus MainWP Pro Reports