स्मार्ट सिटी के कार्यों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

0
d 5

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने दून शहर में चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्यों से जनता को रही परेशानियों को लेकर स्मार्ट सिटी कार्यालय में प्रदर्शन किया।
कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष व पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में आज कांग्रेस कार्यकर्ता स्मार्ट सिटी के कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि स्मार्ट सिटी के कार्यों के कारण जनता की परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं। शहर की सड़कें व आंतरिक सड़कें खुदी होने के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़कों पर बने गड्ढों के कारण हमेशा जाम की स्थिति रहती है और जाम में एबंुलेंस भी फंस जाती है जिसकी वजह से मरीजों की जान पर बन आती है। उनका कहना था कि राहगीर गड्ढों में गिर कर चोटिल रहे हैं।
उनका कहना था कि त्योहारी सीजन में सड़कें खुदी होने के कारण बाजार आने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं धूलकृमिट्टी के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उनका कहना था कि त्योहारी सीजन में इस कार्य को रोका जाना चाहिए। उनका कहना था कि पल्टन बाजार, सुभाष रोड, पटेल रोड, ईसी रोड, राजपुर रोड, बलवीर रोड सहित शहर की कई सड़कें खुदी होने के कारण अब धंसने लगी हैं। जिसकी वजह से वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। उनका कहना था कि इन कार्यों के चलते सीवर व पानी की लाइन टूट रही है और संस्था द्वारा इन्हे ठीक भी नहीं करवाया जा रहा है।
काग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना है कि स्मार्ट सिटी का कार्य सभी विभागों को तालमेल बिठाकर करना चाहिए। ताकि जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होने कहा है कि अगर शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वह जनहित के लिए धरना प्रदर्शन पर बाध्य होगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Marcell | Personal Blog & Magazine WordPress Theme Marco Good – Fast Food Restaurant WordPress Theme Margin | Elementor Marketing SEO RTL WordPress Theme Marinio – Surfing & Scuba Diving WordPress Theme Marion – Cannabis WordPress Theme Marker Clusterer Add-on for WordPress Marketa – Digital Agency Business Services Elementor Template Kit Marketica | eCommerce and Marketplace | WooCommerce WordPress Theme Marketin – Business Startup & Agency Elementor Template Kit Marketing Pro – SEO WordPress Theme for SEO, Agency