दून में कमर्शियल सिलेंडर के दाम दो हजार के पार

0
gas-cylinder_1519536903
देहरादून: पहली बार देहरादून में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 2050 रुपये हो गए हैं। मंगलवार को कमर्शियल सिलेंडर के दाम 103 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। इसे देखते हुए अगले कुछ दिनों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भी महेंगे होने का अनुमान लगाया जा रहा है। एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन लाल ने जानकारी देते हुए बताया, सोमवार रात 12 बजे से दून में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 2050 रुपये कर दिए गए हैं। इससे पहले 19 किलो का सिलेंडर 1947 रुपये का था। पिछले महीने सिलेंडर के दाम 87 रुपये कम हुए थे। यह पहला मौका है जब दून में कॉमर्शियल सिलेंडर 2050 पहुंचा है। इससे पहले 2030 रुपये तक सिलेंडर के दाम पहुंचे थे। 2021 अक्तूबर माह से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट नहीं बढ़े हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से लोगो को खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | जिनमे बढ़ोत होटल और रेस्टोरेंट चलाने वालों की जेब पर ज्यादा असर दिखाई देगा। हालांकि, अभी तक रेस्टोरेंट संचालकों ने खाद्य सामग्री के दाम नहीं बढ़ाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse GeoDirectory BuddyPress Integration GeoDirectory Claim Listings GeoDirectory Compare Listings GeoDirectory Custom Google Maps GeoDirectory Custom Post Types GeoDirectory Dashboard GeoDirectory Embeddable Ratings Badge GeoDirectory Events GeoDirectory Framework GeoDirectory Franchise Manager