सीएम धामी ने साक्या संप्रदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु साक्या खोमा त्रिचिन से की मुलाकात

0
03_07_2021-new_cm_21795383-300x249
देहरादून : दून के राजपुर में साक्या संप्रदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु साक्या खोमा त्रिचिन से सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनके निवास साक्या डोलमा पोडरंग जाकर मुलाक़ात की और आशीर्वाद लिया। धार्मिक और निजी दौरा होने के बावजूद इस दौरान धर्म गुरु के पूरे राजसी परिवार ने मुख्यमंत्री का स्वागत तिब्बती परम्परा के अनुसार किया। 42वें साक्या त्रिजीन (रिन्पोचे) और 43 वें साक्या त्रिजिन (रिन्पोचे) ने मुख्यमंत्री का खुद पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया। उनके साथ ही गुरु मां और राज परिवार की बहुएं भी थी। सीएम धामी ने दोनों साक्या त्रिजिन के दर्शन व उनसे मुलाकात के बाद सर्वोच्च धर्मगुरु साक्या खोमा त्रिचिन से भी आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड और देश की समृद्धि-सुख-शांति-सफलता की कामना गुरुओं से की। मुख्यमंत्री ने साक्या त्रिचिन और उनके पूरे परिवार से काफी देर अनौपचारिक बात भी की। साक्या त्रिचिन को सीएम ने शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया। साक्या त्रिचिन ने सीएम को भगवान बुद्ध की प्रतिमा-वज्र और विशेष घंटी भेंट की। सीएम ने गुम्बा में पढ़ रहे छोटे-बड़े बच्चों से बातचीत भी की। मुख्यमंत्री के साथ पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द भी इस दौरान मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse eBay Aliexpress WooImporter Ebec – Renovation Elementor Template Kit Ebullient – Magazine & News WordPress Theme eCare – Elderly & Health Care Elementor Template Kit eClass – Learning Management System eClassify – Classified ads Buy and Sell Marketplace Flutter App with Laravel Admin Panel eClipse – Photography Portfolio WordPress Theme Eco Nature – Environment & Ecology WordPress Theme Eco Press – Nature, Ecology & NGO WordPress Theme Eco Recycling – Ecology & Nature WordPress Theme