सीएम धामी ने प्रभात फेरी में शामिल होकर प्रदेशवासिओं को दिया देशभक्ति का संदेश

0
bbd0814d-9006-4ab9-97b3-40b5c1a36b1e
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून के गांधी पार्क में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान व प्रभात फेरी में शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने सभी लोगों से घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि इस प्रभाव फेरी से पूरे प्रदेश में देशभक्ति का संदेश जाएगा। आजादी का अमृत महोत्सव हमारे लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस बार आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। ये समय हमारे वीरों को याद करने का है। भारत आज दुनिया में एक सशक्त भारत बनकर उभरा है। आने वाले 25 साल भारत का एक नव निर्माण करेंगे। सीएम ने कहा कि प्रदेश के 20 लाख घरों में तिरंगा लगाया जाना है। इस अभियान में प्रदेश के गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं को भी साथ लिया जा रहा है। हर देशभक्त नागरिक का है उत्सव इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में हर किसी को शामिल होना चाहिए यह किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं अपितु हर देशभक्त नागरिक का उत्सव है। यह अभियान एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को और अधिक मजबूती प्रदान करने वाला अभियान है। हमें तिरंगा अभियान में यह संकल्प लेना है कि अब हम जहां भी हैं जो कुछ भी कर रहे हैं उसको करते हुए भारत भक्ति का भाव सबसे ऊपर रखेंगे। वहीं, कार्यक्रम व प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, डीजीपी अशोक कुमार, मंत्री धन सिंह रावत, मेयर सुनील उनियाल गामा समेत भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Justos – Law Firm & Lawyer Elementor Template Kit Justshoppe – Elementor Cake, Bakery & Food WordPress JW Player Compatibility For AMP JWatch – Watch Store & Repair Service Elementor Template Kit Kababi – Restaurant Elementor Template Kit Kadence Blocks Pro Kadence Pro Addon Kadence WooCommerce Extras Kaffa – Cafe & Coffee Shop WordPress Theme + RTL Kaffen – Coffe Shop & Restaurant Elementor Template Kit