सीएम धामी ने की विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, जारी किए निर्देश

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की| इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को अतिथि शिक्षकों के 2300 पद शीघ्र भरे जाने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने हर जनपद में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की तर्ज पर आवासीय बालिका विद्यालयों की स्थापना तथा विद्यालयों में आउटसोर्स के माध्यम से चतुर्थ श्रेणी के 03 हजार रिक्त पद भरने के भी निर्देश दिये। सीएम ने स्कूल भवनों की मरम्मत की जाने की भी बात कही। बैठक के दौरान सीएम धामी ने राज्य के सभी सरकारी व अशासकीय स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं को आने वाले शैक्षणिक सत्र में निशुल्क पुस्तकें दी जाने की बात कही। साथ ही सीएम ने आईएएस, आईपीएस एवं आईएफएस अधिकारी को स्कूलों में शिक्षा व अन्य व्यवस्थाओं में गुणात्मक सुधार व स्कूलों की सभी व्यवस्थाओं का समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। धामी ने शिक्षा विभाग के अधिकारी को नियमित स्कूलों में जाकर पढाई व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पूर्ण हो चुकी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र नियुक्ति दी जाने के निर्देश दिए। साथ ही अध्यापकों व अध्यापिकाओं के मेडिकल, मैटरनिटी लीव व चाइल्ड केयर लीव के दौरान कक्षाएं बाधित न हो, इसके लिए स्कूलों में पढ़ाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था रखी जाने की बात कही। कहा कि प्रधानाचार्य, प्रवक्ता व सहायक अध्यापकों के जो पद रिक्त हैं, उनके जल्द ही आयोग को अधियाचन भेजे जाए। बीआरपी एवं सीआरपी के रिक्त पदों को भी जल्द भरा जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाए कि शिक्षकों का मेडिकल रिम्बरसमेंट एवं सेवानिवृत्त होने के बाद जीपीएफ भुगतान समय पर हो जाए। बीआरपी व सीआरपी के रिक्त 950 पद शीघ्र भरे जाएं। शिक्षा व्यवस्था की गतिविधियां व ट्रांसफर की व्यवस्था ऑनलाइन की जाय। इस दौरान शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि विद्यालयों की परफोर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) स्कोर से संबंधित यूडाइस पोर्टल में सभी डाटा अपडेट करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में लापरवाही करने वालों पर सख्त कारवाई भी की जायेगी। जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवक्ता व वरिष्ठ प्रवक्ताओं के पद रिक्त चल रहे हैं, इन्हें जल्द भरना होगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं, कि वे नियमित स्कूलों का निरीक्षण करें। बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम्, रविनाथ रमन, एस.एन. पाण्डेय, शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी, अपर सचिव योगेन्द्र यादव एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Merk – Branding Solution & Advertising Agency Elementor Template Kit Merope – Photography WordPress Theme Mersal – One Page MultiPurpose WordPress Theme Merto - Multipurpose WooCommerce WordPress Theme Messenger chat support WordPress Plugin MetaFans - Community & Social Network BuddyPress Theme MetaMax – SEO and Marketing WordPress Theme MeToy – Toys Craft Industry Elementor Template Kit Metro – A Theme for vBulletin 4 and 5 Metro – Email Template for Mailster