सीएम धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होने परोगी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना की स्वीकृति प्रदान करने व अठजूला क्रीड़ा व सांस्कृतिक विकास समिति, परोगी नैनबाग जौनपुर टिहरी गढ़वाल को इस वर्ष महोत्सव के लिए 2 लाख रुपए देने की भी घोषणा की। सोमवार को जनपद टिहरी क्षेत्रान्तर्गत परोगी(अगलाड़) थत्यूड़ में मुख्यमंत्री ने अठजूला क्रीड़ा व सांस्कृतिक महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस महोत्सव में उन्होंने विधान सभा क्षेत्र धनोल्टी की विभिन्न विकास योजनाओं के तहत लगभग 126.58 करोड़ रुपए की 29 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर क्षेत्र के लोगों को विकास की सौगात दी। जिसमें 21.53 करोड़ रुपए के 07 लोकार्पण व 105.05 करोड़ रूपये के 22 शिलान्यास शामिल हैं। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम, मेले व महोत्सव गांवों को जोड़ने का कार्य करने के साथ ही लोक संस्कृति को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कहा कि अपनी लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इगास के दिन अवकाश घोषित की गई। आज लगभग 125 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया, जिसमें लम्बे समय से मांग की जा रही काण्डी पम्पिंग पेयजल योजना भी शामिल है। विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने परोगी क्षेत्र में मुख्यमंत्री धामी का स्वागत करते हुए उन्हें लोक संस्कृति प्रेमी बताया। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री का इस क्षेत्र से विशेष लगाव है। हमारे जौनपुर क्षेत्र ने हमेशा हमारी लोक संस्कृति, खान पान का संरक्षण किया है। उन्होंने कहा आज मुख्यमंत्री द्वारा 126 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया है, जो इस क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इस मौके पर जिला प्रशासन द्वारा बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉलों के माध्यम से केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई| साथ ही उपकरण, दवा व बीज वितरित किये गये। आयुष विभाग द्वारा 60 लोगों को दवा वितरण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगभग 04 लोगों का पंजीकरण/स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई तथा 10 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 17 नये पेंशन के आवेदन पत्र प्राप्त किये गये। कृषि विभाग द्वारा 26 लोगों को कृषि बीमा व 05 लोगों सब्सिडी पर कृषि यंत्र वितरित किये गये। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, अध्यक्ष डीसीबी सुभाष रमोला, टिहरी गढ़वाल जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार व क्षेत्रीय जनता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Grønn – Landscaping, Gardening and Flowers WordPress Theme GroceryBook Multidelivery Fees Add-on Grochy – Organic Food & Grocery Store Elementor Template Kit Groomax – Pet Grooming & Shop WordPress Theme Groove Connect Jetpack CRX Addon Groovy Mega Menu – Responsive Mega Menu Plugin for WordPress Groser – Grocery Store WooCommerce WordPress Theme Grotte - A Dedicated WooCommerce Theme Groups File Access Groups for WooCommerce