देहरादून में बादल फटने से मची तबाही, सात लोग हुए लापता

0
20220820_120756
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में तेज बारिश के कारण मालदेवता, सुरखेत, टिहरी और यमकेश्वर इलाके में बादल फटने से भारी तबाही मच गई है। आपदा में सात लोग लापता हुए हैं| जबकि तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कीर्तिनगर क्षेत्र में सुबह 7 बजे ग्राम कोठार में भूस्खलन होने के कारण 14-15 कमरों का आवासीय भवन मलबे में दब गया। इसमें 80 वर्षीय बचनी देवी के दबे होने की जानकारी मिली है। आपदा में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ,  एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई है । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी घटनास्थल का दौरा किया है। फिलहाल घटनास्थल पर आपदा बचाव का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। आपदा में लापता लोगों की खोजबीन को लेकर एनडीआरएफ और एसटीएफ की टीम लगातार अभियान चला रही हैं। मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Dash – Creative Business Theme DashCode – React, Vuejs, NextJs, Laravel, HTML,Tailwind Dashboard Template Dashforge – Responsive Admin Dashboard Template Dasly – Flower Store WooCommerce WordPress Theme Dastak – A Small Business Responsive Theme Data Table Addon for Elementor Database Cleaner By Meow Apps Database for Contact Form 7 Dataload – Data Science & Analytics Elementor Template Kit Datamatix – Data Science & Analytics WordPress Theme