मुख्यमंत्री धामी गुंजी में करेंगे साईकिल रैली का उद्घाटन, विभिन्न राज्यों से 58 प्रतिभागी पहुंचे गुंजी

0
download (56) (6)
हरादून: आजादी के अमृत महोत्सव के चलते धारचूला की चीन सीमा से लगी व्यास घाटी में 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित गुंजी में साइकिल रैली का आगाज बुधवार यानी आज किया जाएगा। साइकिल रैली के लिए देश के विभिन्न राज्यों के 58 प्रतिभागी सोमवार की देर रात गुंजी पहुंच चुके है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी साइकिल रैली का उद्घाटन करेंगे । मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। सीमांत के पांच थानों धारचूला, पांगला, बलुवाकोट, जौलजीबी और अस्कोट से पुलिस अधिकारियों और जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज पिथौरागढ़ के दौरे पर है। अपने एक दिवसीय दौरे के तहत वह अपने पैतृक गांव हड़खोला भी जाएंगे। सीएम धामी सुबह देहरादून से अपने पैतृक गांव हड़खोला के लिए रवाना हुए I कुछ समय गाँव में बिताने के बाद वह हड़खोला से हैलीकॉप्टर से रवाना होकर पांखू के आइटीआइ हैलीपैड पहुंचे I साथ ही इस दौरान सीएम धामी पांखू स्थित प्रसिद्ध न्याय की देवी कोटगाड़ी मंदिर में पूजा अर्चना भी करेंगे I जिसके बाद सीएम धामी पांखू हैलीपैड से गुंजी हैलीपैड पहुंचेंगे। इस दौरान कुमांऊं मंडल विकास निगम द्वारा उत्त्तराखंड में सर्वाधिक ऊंचाई में कुटी यांग्ती में रीवर राफिटंग भी कराई जाएगी। रीवर राफ्टिंग बुधवार और गुरुवार को होगी। इसके अलावा वर्ड वॉचिंग होगी । क्षेत्र में उच्च हिमालय में पहली बार हो रही साइकिल रैली को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Custom Product in WooCommerce Order Custom Product Tabs Manager Plugin – Product Tabs Manager Custom Scrollbar — Revamp Scrollbars to Match Your Website’s Aesthetic Custom Start Date for WooCommerce Subscriptions Custom User Registration Fields for WooCommerce Custom Woocommerce Discounts Customer Chat for WhatsApp Customizable headings for Elementor – Headinger Customize Post Categories for WPBakery Page Builder CustomMade – Customized Jewellery & Goldsmith Elementor Template Kit